Home मध्यप्रदेश Christian community took out a peaceful rally in Betul | बैतूल में...

Christian community took out a peaceful rally in Betul | बैतूल में ईसाई समुदाय ने निकाली शांतिपूर्ण रैली: धार्मिक स्वतंत्रता और समान अधिकारों की मांग, कलेक्टर को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन – Betul News

37
0

[ad_1]

बैतूल में सोमवार को सर्व ईसाई महासभा और संबद्ध संगठनों ने शांतिपूर्ण रैली निकाली। रैली पटेल वार्ड नंबर 16 से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा शामिल हुए।

.

यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम के आंकड़ों के मुताबिक ईसाई समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। 2014 में 147 घटनाएं दर्ज हुई थीं। 2023 में यह बढ़कर 734 हो गईं। 2024 में अब तक 834 घटनाएं सामने आई हैं।

प्रार्थना सभाओं को रोकने की शिकायत की गई कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कई राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानूनों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया गया। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में प्रार्थना सभाओं को रोकने की शिकायत की गई। मणिपुर में 2023 से जारी हिंसा का भी जिक्र किया गया।

धार्मिक स्वतंत्रता कानूनों की समीक्षा हो ज्ञापन में राष्ट्रपति से कई मांगें की गईं। इनमें हिंसा की निष्पक्ष जांच, दोषियों को सजा और धार्मिक स्वतंत्रता कानूनों की समीक्षा शामिल है। अनुसूचित जाति के ईसाइयों को आरक्षण दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले की जल्द सुनवाई की मांग की गई। साथ ही राष्ट्रीय आयोग बनाने और पुलिस-प्रशासन को अल्पसंख्यक सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण देने की मांग भी की गई।

देखिए रैली के दौरान ली गई तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here