Home मध्यप्रदेश Rajgarh has seen a rise of 5 degrees in 5 days |...

Rajgarh has seen a rise of 5 degrees in 5 days | राजगढ़ में 5 दिन में 5 डिग्री की उछाल: तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा; नहीं निकल रहे लोग – rajgarh (MP) News

33
0

[ad_1]

राजगढ़ जिले में तापमान ने पिछले चार दिनों में तेज उछाल ली है। आज रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह 4 जून की तुलना में 5 डिग्री अधिक है।

.

तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। 4 जून को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री था, वहीं 5 जून को 36.7, 6 जून को 39.0 और 7 जून को 40.5 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 26.6 डिग्री तक पहुंच गया है।

गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। लोग जरूरी काम के अलावा बाहर नहीं निकल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती का काम सुबह या शाम के समय ही हो रहा है।

तापमान और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून अभी दूर है। एक सप्ताह तक गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है।

डॉक्टर विशाल सिसोदिया ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस का सेवन करने और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। नगर पालिका प्याऊ की व्यवस्था कर रही है। हालांकि, गांवों में अभी और व्यवस्थाओं की आवश्यकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here