[ad_1]

सीधी जिले के कोल्हुआ गांव में उदित कोल (14) को घर में बिजली का बल्ब लगाते समय करंट लग गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना रविवार दोपहर 3.30 बजे की है।
.
बच्चे के पिता रामनारायण कोल को घटना की जानकारी परिवार ने तुरंत दी। उन्होंने 108 एंबुलेंस को बुलाया। उसे सीधी जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
गिरने से पड़े चोट के पड़े निशान
अस्पताल स्टाफ सदस्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि करंट लगने से बच्चे का एक हाथ काम नहीं कर रहा है। सीने पर गिरने से चोट के निशान हैं। किशोर की स्थिति चिंताजनक है। वह अभी बोल पाने की स्थिति में नहीं है।
[ad_2]
Source link

