[ad_1]
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के दूसरे अग्रिम अनुमान में 2024-25 सीजन के दौरान गेहूं का घरेलू उत्पादन 1154.30 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है। यह अब तक का सर्वाधिक उत्पादन होगा।
.
अमेरिकी कृषि विभाग ने इससे भी अधिक 1170 लाख टन उत्पादन का अनुमान लगाया है। यह वार्षिक मांग और खपत से अधिक है। इससे विदेशों से आयात की जरूरत लगभग खत्म हो गई है।
भारत दुनिया में गेहूं का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है। इस साल न केवल बोवनी क्षेत्र बढ़ा है, बल्कि अनुकूल मौसम से उपज दर में भी सुधार हुआ है। जलवायु रोधी और उच्च उत्पादकता वाले बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि हुई है।
फसल की कटाई-तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। खरीदी-बिक्री अभी जारी है। कृषि मंत्रालय उत्पादन के आंकड़ों का विश्लेषण कर रहा है। तीसरे अग्रिम अनुमान में आंकड़ों में बदलाव की संभावना है।
रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सरकार से गेहूं निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने का आग्रह किया है। दिसंबर-जनवरी में जब आपूर्ति कम थी, तब उद्योग ने आयात शुल्क में कटौती की मांग की थी। फेडरेशन के अनुसार, सरकारी गोदाम और प्राइवेट व्यापारियों के पास पर्याप्त स्टॉक है।

2024-25 सीजन के दौरान गेहूं का घरेलू उत्पादन 1154.30 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है।
इधर, सरकार ने हाल ही में पीडीएस में घरेलू उपभोक्ताओं को 3 महीने के लिए गेहूं का कोटा जारी किया है, जिससे खुले बाजार में मांग नगण्य हो गई। इस वजह से गेहूं के दामों में गिरावट का रुख जा रहा है। पिछले 8 दिन में इंदौर में गेहूं के दाम करीब 50-100 रुपए प्रति क्विंटल तक टूट गए है।
इंदौर में इस समय गेहूं के दाम मिल क्वालिटी 2600-2625, पूर्णा 2650-2850, लोकवन 2725-2950, मालवराज पोषण 2650-2675, मालवराज एवरेज 2525-2550 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।
इधर, मांग कमजोर रहने से मूंग दाल, मूंग मोगर और उड़द दाल में 100 रुपए की गिरावट रही। अन्य दाल-दलहन में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। कंटेनर में डॉलर चना 42/44 11000, 44/46 10700, 50/52 9400, 58/60 8100 60/62 8000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
छावनी दलहन- चना कांटा 6000-6050 डंकी चना 5100-5300 नया विशाल 5750-5850 मसूर 6300 तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7000 महाराष्ट्र लाल 7000-7200 कर्नाटक 7000-7200 तुवर निमाड़ी 6400-6800 मूंग बेस्ट 7700-7800 एवरेज 7200-7500 उड़द नया गर्मी 7200-7500 बेस्ट 7600-7800 मीडियम 6700-7000 हलका 3000-5000 रुपए प्रति क्विटंल।
दालों के दाम- चना दाल 7300-7500 मीडियम 7700-7900 बेस्ट 8000-8100 मसूर दाल 7800-7900 बेस्ट 8000-8100 मूंग दाल 8700-8800 बेस्ट 9100-9300 मूंग मोगर 9700-9800 बेस्ट 10100-10200 तुवर दाल 7800-7900 मीडियम 9000-9200 बेस्ट 9500-9600 ए. बेस्ट 10400-10600, ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल नई 11000 उड़द दाल 8800-8900 बेस्ट 9000-9200 उड़द मोगर 9900-10000 बेस्ट 10100-10300 रु. प्रति क्विंटल।
इंदौर चावल भाव- बासमती (921) 11000-12000, तिबार 9500-10500, बासमती दुबार पोनिया 8500-90500, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 5000-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7000, दुबराज 4500-5500, परमल 3500-3800, हंसा सेला 3600-3800, हंसा सफेद 3000-3200, पोहा 4800-5500 रु. क्विंटल।
[ad_2]
Source link



