Home मध्यप्रदेश Tiranga Yatra taken out in honor of the army | सेना के...

Tiranga Yatra taken out in honor of the army | सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा: सांसद और विधायक हाथों में तिरंगा थाम कर चले, बोले- देश के लिए जिएंगे और मरेंगे भी – Sagar News

30
0

[ad_1]

हाथों में तिरंगा लेकर सांसद और विधायक यात्रा में हुए शामिल।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में बुधवार शाम सागर जिले की नरयावली और बंडा विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नरयावली विधानसभा के मकरोनिया में स्थित रजाखेड़ी से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। देशभक्ति गीतों के साथ बड़ी संख

.

जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के समापन पर विधायक लारिया ने कहा कि जो हमारी सेना ने पराक्रम किया है और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए यदि, मैं समझता हूं कि पाकिस्तान हमारी और आंख उठाकर देखेगा तो हमारी भारतीय सेना और सरकार उसको माकूल जवाब पाकिस्तान के अंदर घुसकर देगी। हम सब देश के लिए जिएंगे भी और मरेंगे भी। उन्होंने भारत माता के जयकारे लगवाए।

बंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

बंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

बंडा में तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति गीत इधर, बंडा विधानसभा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा जय स्तम्भ पुराने सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए बरा चौराहा पर पहुंची। जहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह शामिल हुए। उन्होंने भारत माता के जयकारे लगवाए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here