[ad_1]

मऊगंज जिले में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। घटना 18 मई रविवार को सीतापुर के पास गुढ तिराहा मार्ग पर हुई।
.
घायल युवकों की पहचान प्रिंस पांडेय और पवन केवट के रूप में हुई है। दोनों मुदरिया चौबान थाना मऊगंज के निवासी हैं। वे अपने निजी कार्य से सीतापुर गए थे। वापसी के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
सड़क से दूर गड्ढे में जा गिरी बस
दुर्घटना में बाइक सड़क से दूर गड्ढे में जा गिरी। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और घायलों के परिजनों को दी। घायलों को पहले सिविल हॉस्पिटल मऊगंज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया।
[ad_2]
Source link



