[ad_1]
खरगोन में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सेना के सम्मान में जयहिंद यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त और जिलाध्यक्ष रवि नायक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और पूर्व सैनिक शामिल हुए।
.
कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। साथ ही सेना के समर्थन में आवाज बुलंद की।

पूर्व मंत्री, विधायक समेत 250 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल
यात्रा में भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी, भगवानपुरा विधायक केदार डाबर और पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधो, पूर्व विधायक रवि जोशी सहित 250 से ज्यादा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। यात्रा मंडी से बिस्टान रोड तिराहा होते हुए स्वतंत्रता सेनानी स्व. गजानन सोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंची। वहां से बस स्टैंड क्षेत्र होते हुए नगर पालिका परिसर स्थित गांधी प्रतिमा तक गई।

सेना को कार्रवाई की पूरी छूट मिले
प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने पहलगाम की आतंकी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि सेना को कार्रवाई की पूरी छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी देश की सुरक्षा के लिए सरकार के हर कदम का समर्थन करती है। साथ ही कहा कि सेना का अपमान पूरा देश बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस की ऐसी यात्राएं निकाली जा रही हैं।
[ad_2]
Source link 
 
            
