[ad_1]
नरसिंहपुर जिले के करेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन मंत्री द्वारा महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ किया गया।
.
करेली कांग्रेस ने मंत्री शाह के बयान को सेना और देश की बेटियों के सम्मान के विरुद्ध बताया। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री शाह को मंत्रिमंडल से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विरोध प्रदर्शन बरमान चौराहे पर किया गया। इसमें कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए। वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस और आईटी सेल के कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेताओं ने चेतावनी दी कि सेना का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक मंत्री शाह माफी नहीं मांगते और इस्तीफा नहीं देते, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

[ad_2]
Source link



