Home मध्यप्रदेश Two accused of theft and rape arrested in Mandideep | मंडीदीप में...

Two accused of theft and rape arrested in Mandideep | मंडीदीप में चोरी और बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार: एक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दूसरे ने तीन जगह की चोरी; सामान बरामद – Raisen News

29
0

[ad_1]

मंडीदीप पुलिस ने चोरी और बलात्कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर एसपी पंकज कुमार पाण्डेय ने इनाम घोषित किया था।

.

चोरी के तीन मामलों में आरोपी अभिषेक उर्फ भूरा अहिरवार विदिशा के ग्राम खुलार का निवासी है। वह वर्तमान में भोपाल के गोविंदपुरा में रह रहा था। उसने अक्टूबर 2024 में अजीत भारके के घर से सोने-चांदी के जेवरात चुराए। नवंबर 2024 में शीतल सिटी फेस-1 में विभास पांडे के घर से जेवरात चोरी किए। मार्च 2025 में इंद्रा नगर से धनश्याम की अल्टो कार चुराई।

एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। आरोपी पर 3000 रुपये का इनाम था। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने रात में घरों का ताला तोड़कर चोरियां करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी का सारा माल बरामद कर लिया।

दूसरे मामले में बलात्कार के आरोपी हेमंत साहू को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। वह भोपाल के इंद्रपुरी स्थित लेबर कॉलोनी का निवासी है। मई 2024 में पीड़िता ने मंडीदीप थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने धारा 376(2)(N) के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को छत्तीसगढ़ के रायपुर से पकड़ा गया। एसपी ने गिरफ्तारी के लिए टीम को 5 हजार रुपये का इनाम दिया। गिरफ्तारी में एसडीओपी शीला सुराना और थाना प्रभारी रंजीत सराठे की मुख्य भूमिका रही।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here