[ad_1]

अनूपपुर जिले के चचाई थाने में एक महिला ने 6 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि जबलपुर निवासी मयंक गौटिया ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
.
आरोपी मयंक गौटिया (33) कांच घर जबलपुर का रहने वाला है। उसने 2019 से 2025 तक लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो उसे जान से मार देगा।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 69, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर 48 घंटे के भीतर आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अनूपपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
[ad_2]
Source link



