Home मध्यप्रदेश People saw space station in the sky in Shajapur | शाजापुर में...

People saw space station in the sky in Shajapur | शाजापुर में लोगों को आसमान में दिखा स्पेस स्टेशन: चंद्रमा का प्रकाश पड़ने पर बड़े आकार में दिखा, इससे सुनीता विलियम्स अंतिरक्ष गईं थीं – shajapur (MP) News

37
0

[ad_1]

तस्वीर में जो सितारे के समान चमक रहा है, वहीं है स्पेश स्टेशन।

शाजापुर में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक अनोखा नजारा देखने को मिला। रेलवे स्टेशन के पास से लोगों ने चंद्रमा के आसपास एक चमकीला पिंड देखा। यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन था, जो चंद्रमा के पास से गुजर रहा था।

.

स्थानीय विज्ञान शिक्षकों ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह न तो कोई खगोलीय घटना थी और न ही कोई मिसाइल। स्पेस स्टेशन पर लगे सोलर पैनल से प्रकाश परावर्तित होने के कारण यह एक चमकीले पिंड या गतिमान तारे की तरह दिखाई दिया।

इस दृश्य को देखकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग इसे वर्तमान परिस्थितियों से जोड़ने लगे। कुछ ने इसे खगोलीय घटना समझा।

चंद्रमा के पास से गुजरा स्पेस स्टेशन

जानकारों के अनुसार, यह एक संयोग था कि स्पेस स्टेशन सही समय पर चंद्रमा के पास से गुजरा। चंद्रमा के प्रकाश में इसका आकार बड़ा दिखाई दिया, जिससे यह आम लोगों की नजर में आ गया।

स्पेश स्टेशन का प्रतीकात्मक फोटो।

स्पेश स्टेशन का प्रतीकात्मक फोटो।

जो स्पेस स्टेशन दिखा, उसमें सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष गईं थीं

ग्लोबल इनोवेशन फाउंडेशन के को-ऑर्डिनेटर शैलेंद्र कसेरा ने बताया कि यहां नजर कल भी देखने को मिल सकता है। इन्होंने कहा कि 19 मार्च को भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स 9 महीने 14 दिन बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटी थीं। यह वही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन था, जिसमें सुनिता अंतिरक्ष गईं थीं। यह 24 घंटे में पृथ्वी के कई चक्कर लगा लेता है।

कल भी दिखेगा आईएसएस

कल शनिवार को सूर्यास्त के बाद रात 8 बजकर 11 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक केवल 5 मिनट के लिए पश्चिम दिशा से उत्तर दिशा की ओर फिर से आईएसएस दिखेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here