[ad_1]
![]()
सागर जिले में सुबह से छाए बादल।
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का असर सागर के मौसम पर बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं। हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक है। मौसम में आए बदलाव के असर से दिन के तापमान में गिरावट हुई है। इस समय दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम हो गया है।
.
शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की हवाएं चल रही हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। बादल छाने और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।
चार वेदर सिस्टम से बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात), और टर्फ के कारण मौसम में बदला हुआ है। गुरुवार को सागर संभाग के जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। 12 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।
तापमान पर एक नजर…
| दिन | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| शुक्रवार | 35.0 | 24.6 |
| गुरुवार | 35.0 | 24.4 |
| बुधवार | 34.5 | 22.1 |
| मंगलवार | 36.4 | 21.5 |
[ad_2]
Source link



