Home मध्यप्रदेश Work on solar power project accelerates in Ashu Khedi | आशू खेड़ी...

Work on solar power project accelerates in Ashu Khedi | आशू खेड़ी में सौर ऊर्जा परियोजना का काम तेज: ₹250 करोड़ की ग्रीन बॉन्ड निवेश से हो रहा तैयार; इंदौर मेयर बोले-अगस्त तक होगा लोकार्पण – Indore News

33
0

[ad_1]

रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी ने परियोजना स्थल का दौरा किया और काम की समीक्षा की।

इंदौर नगर निगम जलूद स्थित आशू खेड़ी में 60 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पार्क को बनाने का काम तेजी से कर रहा है। रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू सहित निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी और सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी क

.

जलूद सोलर परियोजना की विशेषताएं

नर्मदा जल लिफ्ट परियोजना में उपयोग होने वाली बिजली की लागत को कम करना। हर महीने लगभग 5 करोड़ की बचत होगी। इसका उद्देश्य इंदौर को सोलर सिटी और ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करना है। ये परियोजना आशू खेड़ी, जलूद में 225 एकड़ पर तैयार हो रही है। इसकी उत्पादन क्षमता 60 मेगावाट होगी।

मध्यप्रदेश के किसी नगर निकाय द्वारा संचालित यह सबसे बड़ी सौर परियोजना है। इसके लिए ग्रीन बॉन्ड से 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जुटाई गई है। इसमें सौर पैनल्स, इनवर्टर, ग्रिड इंटरफेस जैसी उच्च तकनीक सुविधाएं शामिल है। अगस्त 2025 तक इसके पूरी तरह से चलने की संभावना है। इससे सालाना हजारों टन CO₂ उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता में कमी आएगी। यह शहर स्तर पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली मॉडल परियोजना है।

अधिकारियों से बात करते महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू।

अधिकारियों से बात करते महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू।

जनता की भागीदारी से बना ऐतिहासिक प्रोजेक्ट

इंदौर नगर निगम ने देश में पहली बार ग्रीन बॉन्ड के जरिए आम जनता को पर्यावरणीय निवेश में भागीदार बनाया है। इस पहल को जोरदार समर्थन मिला और 250 करोड़ से अधिक राशि निवेशकों द्वारा जुटाई गई। इससे लोगों ने स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सिद्ध की है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह सिर्फ एक ऊर्जा परियोजना नहीं, बल्कि इंदौर की पर्यावरणीय चेतना और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। अगस्त के अंत तक इसका लोकार्पण संभव है। महापौर ने आगामी दिनों में इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सार्वजनिक समारोह आयोजित करने की भी घोषणा की।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here