[ad_1]
ये भी पढ़ें- अमृतस्य मध्यप्रदेश’ की प्रस्तुति: सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की झलक से प्रभावित हुए दर्शक
भारत में रहने वाला मुसलमान आतंक के खिलाफ बोलना जानता
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी ने बताया कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ण का हो वह भारत में पूरी तरह सुरक्षित है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी भारत में मुस्लिम देशों से अधिक अधिकार प्राप्त हैं। भारत में रहने वाले मौलाना और उलेमा को भी फतवा जारी करना चाहिए कि आतंक फैलाने वालों का कोई धर्म या मजहब नहीं होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खिलाफत करने से विश्व में संदेश जाएगा कि भारत में रहने वाला मुसलमान आतंक के खिलाफ बोलना भी जानता है।
ये भी पढ़ें- विवादित टिप्पणी करने वाली महिला अतिथि प्रोफेसर की जमानत खारिज, सेवा से हटाया गया; जानें मामला
मुस्लिम समुदाय के लोग प्रत्येक मुद्दे पर भारत के साथ रहें
वहीं स्वस्तिकपीठ के पीठाधीश्वर डॉ. अवधेशपुरी महाराज ने कहा कि धर्म पूछकर पहलगाम में गोली मारने की घटना की निंदा विश्व स्तर पर हो रही है। भारत का मुसलमान भी इस मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ है। भारत का मुसलमान जगह-जगह घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग प्रत्येक मुद्दे पर भारत के साथ रहें, क्योंकि वह भारत में रहते हैं, यही का खाते हैं, यही का पीते हैं और यही के संविधान के अंतर्गत आते हैं, इसीलिए उन्हें भारत का समर्थन करना ही चाहिए। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो यह राष्ट्रद्रोह है।
[ad_2]
Source link

