[ad_1]

बुरहानपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर तेंदुए के पगमार्क मिल चुके हैं।
बुरहानपुर वन मंडल की नेपानगर रेंज के अंधारवाड़ी में लगातार तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा हैं। क्षेत्र में कई स्थानों पर तेंदुए के पगमार्क मिल चुके हैं। मंगलवार को दो ग्रामीणों ने एक खेत में तेंदुए को देखा।
.
वन विभाग की टीम ग्रामीणों की शिकायत पर दो बार मौके का निरीक्षण कर चुकी है। क्षेत्र के किसानों में भय का माहौल है। वे लगातार पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। बुरहानपुर डीएफओ विद्याभूषण सिंह ने बताया कि अंधारवाड़ी में तेंदुए की एक ही स्थान पर उपस्थिति दर्ज की गई है।
मौके पर लगाएंगे पिंजरा
DFO ने कहा कि जल्द ही वहां पिंजरा लगाया जाएगा। पिंजरे में चारे के रूप में पशु रखा जाएगा, जिससे तेंदुए को पकड़ने में मदद मिलेगी। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। उन्होंने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा।
[ad_2]
Source link

