[ad_1]

देश भर में जैन संतों पर लगातार हो रहे हमलों के बीच उज्जैन में भी बीती रात जैन साध्वी पर हमला हो गया। वे जहां रुकी हुई है वहां पर अज्ञात हमलावरों ने पत्थर बाजी कर स्थानक के शीशे तोड़ दिए। गनीमत ये रही कि स्थानक में सो रही साध्वियों को चोट नहीं लगी। मंग
.
जानकारी के अनुसार अरविंद नगर में जैन समाज का समता भवन स्थानक है। यहां उदयपुर से आई साध्वी प्रज्ञा म.सा., साध्वी प्रेक्षा म.सा., साध्वी प्रणति म.सा., साध्वी प्रशस्ति म.सा. ठहरी हैं। स्थानक ट्रस्ट शुभम सूर्या ने बताया कि विवाद सोमवार शाम को उस समय शुरू हुआ जब भोजन के बाद संत स्थानक के सामने स्थित गार्डन के पास पात्र धो रहे थे। पास में रहने वाले कुछ लोगों ने उनके इस तरह बर्तन धोने पर अप्पति ली। उन्होंने कहा कि आप लोग यहां बर्तन नहीं धो सकते। आप यहां गंदगी कर रहे हैं। हम भी गंदगी फेकेंगे।
जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा म.सा. ने लोगों की आपत्ति पर माफी मांगी और आगे से गंदगी न करने की बात भी कही। लेकिन रात करीब डेढ़ बजे स्थानक में कांच टूटने की आवाज आई। सुबह जब सभी संत जागी तो देखा कि गेट के पास कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे।
सीएम डॉ मोहन यादव को दी घटना की जानकारी
स्थानक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विनीत कुमार सूर्या ने चिमनगंज मंडी थाने में आवेदन देकर बताया कि स्थानक के पास रहने वाले विजय चौरसिया ने रात 1.30 बजे उन्हें मोबाइल पर कॉल किया। चौरसिया ने कहा कि आपके स्थानक में जो साध्वी लोग ठहरी हैं, उन्होंने बगीचे के बाहर पानी फेंका। विनीत सूर्या ने उन्हें समझाया कि आगे से ऐसा नहीं होगा। लेकिन रात को स्थानक की खिड़की पर पत्थर फेंककर कांच फोड़ने की घटना हो गई। रात के समय साध्वियां स्थानक में अकेली थीं। इस प्रकार की घटना से उनकी सुरक्षा को खतरा रहता है। घटना के बाद सीएम डॉ मोहन यादव और उज्जैन एसपी को घटना की जानकारी दी गई है। वहीं जैन समाज के लोग बुधवार को बड़े प्रदर्शन की तैयारी का प्लान बना रहे हैं।
[ad_2]
Source link

