[ad_1]
पुलिस पूछताछ में रेप के आरोपी नए-नए खुलासे कर रहे हैं।
भोपाल में कॉलेज की हिंदू छात्राओं को टारगेट कर रेप करने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी फरहान ने अपने घर में भी एक छात्रा से रेप किया था। इसकी जानकारी उसकी बड़ी बहन को थी।
.
जबकि अली ने जून 2024 में एक बार नाबालिग छात्रा से अपने घर में ज्यादती की थी। इस समय सुबह के चार बजे थे, अली का बड़ा भाई और मां भी घर में मौजूद थे, लेकिन दोनों सो रहे थे। जांच में यह बातें सामने आने के बाद अब पुलिस दोनों के परिवारों की भूमिका की जांच कर ही है।
वहीं, पुलिस जांच में इस बात का खुलासा भी हो चुका है कि गिरोह चार सालों से शहर में सक्रिय था। वे हुक्का लाउंज, पब और कॉलेजों में लड़कियों को टारगेट कर फांसने का काम करते थे। फरहान के बाद गिरोह का दूसरा मुख्य किरदार साहिल खान था। साहिल ने पिछले डेढ़ साल के भीतर दो अलग-अलग ठिकानों पर डांस क्लास का संचालन किया है।
ओल्ड सुभाष नगर में डिलाइट नाम से उसकी डांस क्लास थी। आलम खान के घर में आरोपी यह क्लास संचालित करता था। इसके लिए वह 10 हजार रुपए महीने का किराया देता था। आलम के मुताबिक साहिल ने चार महीने पहले अचानक कोचिंग का संचालन बंद कर दिया।

सुभाष नगर में साहिल डांस क्लासेस का संचालन करता था।
बहन को थी फरहान की करतूतों की जानकारी इंदौर में रहने वाली दो सगी बहनों में से एक बड़ी बहन ने पुलिस को दिए बयानों में फरहान की बहन की भूमिका संदिग्ध बताई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फरहान की बहन को भाई की करतूतों की जानकारी थी।
वे हमेशा उसे समझाने के बजाय उसकी तरफदारी करती और मुझे बदनामी का डर बताकर धमकाती थी। फरहान ने एक बार बहन की मौजूदगी में घर के एक कमरे में उसके साथ ज्यादती की।
पीड़िता ने भोपाल छोड़कर इंदौर में लिया एडमिशन एक पीड़िता बीते दो सालों से इंदौर में रह रही है, वह पहले भोपाल से पढ़ाई कर रही थी। फरहान और गैंग के टॉर्चर से परेशान होकर छात्रा ने भोपाल छोड़ दिया और इंदौर के एक कॉलेज में एडमिशन ले लिया। उसे अंदाजा था कि फरहान की पहुंच से दूर है लेकिन फरहान इंदौर भी पहुंच गया।
वह छात्रा पर लगातार दबाव बना रहा था। करीब 15 दिन पहले छात्रा के घर पहुंचे आरोपी फरहान ने जमकर हंगामा किया।

आरोपी साहिल सुभाष नगर में डांस क्लास चलाता था।
भोपाल पुलिस के पत्र के बाद एक्टिव हुई इंदौर पुलिस इधर, भोपाल पुलिस ने इंदौर पुलिस को घटना के संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया है। इस पत्र के आधार पर पुलिस इंदौर के एक कॉलेज में तस्दीक कर रही है। भोपाल पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हो चुका है कि इंदौर के एक कॉलेज में आयोजित अधिकांश इवेंट में फरहान का आना और जाना था। यहां भी उसने और उसके गिरोह ने टारगेट कर छात्राओं को फांसने का काम किया है।
कितने बार इंदौर गया, कहां रुका, पता लगा रही पुलिस डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल ने बताया- मुख्य आरोपी फरहान पीड़िता के जरिए इंदौर में किसी युवती के संपर्क में आया। इसकी तस्दीक की जा रही है। पिछले दो साल में वह कितनी बार इंदौर आया। कहां-कहां रुका और किन लोगों के संपर्क में रहा। यह सब पता लगाया जा रहा है।
डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया-
फरहान की बहन की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। तथ्यों के अनुसार उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता से काम किया। मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया और धारा 151 के तहत जेल भेजा। इससे आरोपी के कहीं भी भाग जाने की आशंका पर अंकुश लग गया। बाद में केस की बारीकी से जांच की और आरोपी को जेल से ही गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।


हिंदू लड़कियों को फांसने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड फरहान खान।
विहिप के प्रांत विधि प्रमुख देवेंद्र रावत ने बताया-
गंभीर आरोपों के बाद भी फरहान को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया था। 13 अप्रैल से फरहान जेल में था, 17 अप्रैल को मामले की एफआईआर दर्ज की गई। मेरे द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बागसेवनिया पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी गई। तब एसआईटी ने फरहान को रेप केस में गिरफ्तार किया। इसके बाद पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।

आरोपियों की क्राइम प्रोफाइल
- फरहान खान: मुख्य आरोपी है। हिंदू लड़कियों को फांसने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई लड़कियों से ज्यादती की।
- साहिल खान: मूलत: पन्ना का रहने वाला है। अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास चलाता था। टारगेट कर हिंदू लड़कियों को फंसाकर रेप किया। इसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।
- अली खान: जून 2024 में अशोका गार्डन के एक होटल में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर फरहान को भेजा। जुलाई-2024 में मिलने के बहाने बुलाया। यहां पहले से फरहान मौजूद था। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर फरहान ने गलत काम किया।
- साद उर्फ शम्स उद्दीन: मैकेनिक है और फरहान का दोस्त। 500-500 रुपए के लालच में यही लड़कियों को लाता-ले जाता था। फरहान के कहने पर जबरदस्ती उन्हें गांजा पिलाने का काम भी करता था।
- अबरार: कोलकाता का रहने वाला है। भोपाल पढ़ने आया था, लेकिन पढ़ाई बीच में छोड़कर वापस चला गया। गिरफ्तारी के लिए टीम कोलकाता रवाना हुई है। इसके कमरे में लड़की से दुष्कर्म हुआ।
- नबील: बिहार का रहने वाला है। बीच में पढ़ाई छोड़कर चला गया। लड़कियों को बदनाम करने में इसका हाथ। एक टीम बिहार रवाना।
मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… डांस क्लास में सिर्फ हिंदू लड़कियों को ही एडमिशन भोपाल में हिंदू लड़कियों को टारगेट कर रेप करने वाले आरोपियों के बयानों से लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी साहिल खान ने बताया कि वह मूल रूप से पन्ना का रहने वाला है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
[ad_2]
Source link

