[ad_1]

हरदा नगर पालिका में जिला योजना समिति चुनाव के दौरान भाजपा के आठ पार्षदों का क्रॉस वोटिंग का मामला प्रदेश स्तर तक पहुंच गया है। नगर पालिका में भाजपा के 24, कांग्रेस के 10 और एक निर्दलीय पार्षद हैं।
.
चुनाव में भाजपा की रीना प्रजापति को 20 वोट मिले। कांग्रेस के अहद खान को 18 वोट मिले। भाजपा पार्षद मनोज महलवार को 17 वोट मिले।
जिला योजना समिति के 13 सदस्यों में हरदा नगर पालिका से एक भाजपा और एक कांग्रेस का पार्षद चुना गया। टिमरनी नगर परिषद से भाजपा पार्षद सुनील दुबे निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला संगठन ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है।
क्रॉस वोटिंग के संदेह पर नाराजगी रविवार को धनगर गाडरी समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने अपने समाज के जनप्रतिनिधियों पर क्रॉस वोटिंग का संदेह जताए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। समाज के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धनगर ने कहा कि उनका समाज वर्षों से भाजपा के साथ है।
वार्ड नंबर तीन की पार्षद रक्षा धनगर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पार्टी के पक्ष में ही वोटिंग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि पार्टी ने अधिकृत रूप से किसी पार्षद पर आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया गया है। जो तथ्यों के आधार पर कल तक अपनी जांच रिपोर्ट हमारे पास पेश करेगी।
उसमें जो भी नाम या कारण सामने आते है। उसका विश्लेषण कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएंगे।उसके बाद पार्टी जो भी निर्णय ले जो आदेश करेगी वह मान्य होगा।
[ad_2]
Source link



