Home मध्यप्रदेश Obscene video found from the mobile of the accused in the rape...

Obscene video found from the mobile of the accused in the rape case | रेप के आरोपियों के मोबाइल में छात्राओं के अश्लील वीडियो: एक-दूसरे से शेयर करते थे; पीड़िता बोली-गले पर छुरी रखकर फरहान ने किया दुष्कर्म – Bhopal News

38
0

[ad_1]

भोपाल में हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर रेप करने वाले आरोपियों के मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल में तीन छात्राओं की अश्लील वीडियो क्लिप मिली है। यह वीडियो आपस में शेयर किए गए हैं। इसके साथ ही लड़कियों को धमकी

.

वारदात में पश्चिम बंगाल के दो युवकों की भूमिका भी सामने आई है। इन दोनों आरोपियों ने कई बार मुख्य आरोपियों को अपना कमरा पीड़िताओं से संबंध बनाने के लिए दिया था। पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल स्थित आरोपियों के ठिकानों पर दबिश भी दे रही है।

शाजी नाम के एक अन्य युवक को पन्ना से हिरासत में लिया गया है। केस के तीसरे मुख्य आरोपी अली की अब तक गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पीड़िता बोली- गले पर छुरी रखकर बनाए संबंध बागसेवनिया में एफआईआर दर्ज कराने वाली 23 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फरहान खान निवासी ऐशबाग 2019 से उन्हें परेशान कर रहा था। पीड़िता मूल रूप से इंदौर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए भोपाल आई थी।

वह फर्स्ट ईयर में थी तब आरोपी फरहान के संपर्क में आई। क्योंकि भोपाल में नई थी, इसलिए छोटे-मोटे कामों के लिए फरहान की मदद लिया करती थी। धीरे-धीरे फरहान ने उससे नजदीकी बढ़ाई। एक दिन मिलने के बहाने बुलाया और बागसेवनिया के एक होटल रूम ले गया। यहां उसके साथ ज्यादती की।

आरोपी ने गुपचुप तरीके से वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई और बार संबंध बनाए। एक बार फरहान ने मिलने बुलाया। कार में उसने ज्यादती करनी चाही। विरोध करने पर छुरी गले पर रख दी और हत्या की धमकी देकर संबंध बनाए।

फरहान ने सहेलियों से मिलाने का बनाया दबाव पीड़िता ने बताया कि इसके बाद फरहान जबरन दबाव डालकर सहेलियों को साथ लाने की डिमांड करने लगा। पीड़िता वीडियो वायरल होने से डरती थी, लिहाजा उसने फरहान की हर बात मानी। इसके बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त साहिल को साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली से मिलाया। पीड़िता के मुताबिक-

QuoteImage

साहिल ने सहेली के साथ भी ठीक वैसा ही किया, जैसा मेरे साथ फरहान ने किया। 2 साल पहले अली नाम के दोस्तों से भी इन दोनों ने मेरी मुलाकात कराई। डिमांड की कि एक सहेली से उसकी दोस्ती कराऊं।

QuoteImage

पीड़िता ने कहा- बाद में अली ने भी मेरी एक सहेली से दोस्ती की और अशोका गार्डन के एक होटल में उसके साथ ज्यादती की और वीडियो बना लिया। फरहान कई बार पीड़िता से पैसे भी ले चुका था।

11 अप्रैल को बागसेवनिया थाने पहुंची पीड़िता ने पूरे मामले का खुलासा किया था।

11 अप्रैल को बागसेवनिया थाने पहुंची पीड़िता ने पूरे मामले का खुलासा किया था।

जबरन पोर्न देखने का दबाव बनाते थे पीड़िता ने बताया कि आरोपी जबरन पोर्न देखने का दबाव बनाते थे। फरहान ने कई बार उसे कार में पीटा है। वह गाड़ी में एक छुरा रखता था। इस छुरे से गला काटने की धमकी भी देता था। मैं पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने शहर लौट गई, आरोपी अब भी वहां से आने और संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है। पीड़िता ने शिकायत में बताया-

QuoteImage

धर्म बदलकर शादी करने के लिए दबाव बनाता है। बात नहीं मानने पर परिजन को वीडियो भेजने की धमकी देता है।

QuoteImage

आए दिन की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

कहीं भी शादी न करने की धमकी देता था पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बहन भोपाल आई थी। यहां घुमाने के बहाने फरहान ने उसके साथ भी गलत हरकत की थी। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी इंदौर स्थित उसके घर पहुंचकर भी धमकाता है।

QuoteImage

बदसलूकी करता है, कहीं भी शादी न करने की धमकी देता है। कॉल और मैसेज कर परेशान करता है। इससे जीना मुहाल हो चुका है। तंग आकर शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।

QuoteImage

पुलिस का कहना है कि आरोपी के पिता ड्राइवरी करते हैं। फरहान बीबीए कर चुका है। फिलहाल एमबीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। शाजी और एक अन्य आरोपी ने उसे अपना कमरा दिया था। जहां दो बार लड़की के साथ ज्यादती की गई। लिहाजा शाजी को भी आरोपी बनाया गया है।

18 अप्रैल को केस, 6 दिन बाद सामने आया मामला बागसेवनिया पुलिस ने 18 अप्रैल को केस दर्ज किया था। 6 दिन केस को दबाए रखा। गुरुवार (24 अप्रैल) को मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में रेप, पॉक्सो एक्ट समेत धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- भोपाल पुलिस कमिश्नर से मिले ABVP कार्यकर्ता

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है।

भोपाल के निजी कॉलेज में छात्राओं को ब्लैकमेल कर रेप के मामले में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सख्त सजा देने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

भोपाल में कॉलेज की तीन सहेलियों से रेप भोपाल में एक ही कॉलेज की तीन छात्राओं के साथ रेप का मामला सामने आया है। फरहान खान, साहिल खान और अली खान नाम के आरोपियों ने नाम बदलकर इन छात्राओं से दोस्ती की। इसके बाद उन्हें मिलने बुलाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here