[ad_1]

पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद के लिए जिले में पुलिस चौपाल।
पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए जिले में पुलिस चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर सभी थानों में प्रतिदिन यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
.
पुलिस ने दी बच्चों को गुड और बैड टच की जानकारी
20 अप्रैल को तीन थाना क्षेत्रों में आयोजित पुलिस चौपाल में 200 लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने अपनी स्थानीय समस्याएं पुलिस के सामने रखीं। पुलिस ने साइबर अपराध और महिलाओं से जुड़े अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाई। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने बताया कि जिले के लोग इस पहल का स्वागत कर रहे हैं। गली-मोहल्लों में पुलिस की मौजूदगी से लोग खुश हैं। इससे जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान हो रहा है। पुलिस की कार्यप्रणाली में भी सुधार आ रहा है।
1 नवंबर 2024 से शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत अब तक 1523 पुलिस चौपाल का आयोजन किया जा चुका है। इनमें 47,802 लोगों से संवाद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आने वाले समय में भी पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल के लिए यह कार्यक्रम जारी रहेगा।
[ad_2]
Source link

