Home मध्यप्रदेश Former MLA Raghunath Choudhary died at the age of 73 | पूर्व...

Former MLA Raghunath Choudhary died at the age of 73 | पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरी का 73 की उम्र में निधन: 1998 में नेपानगर से जीता था चुनाव; दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते थे – Burhanpur (MP) News

39
0

[ad_1]

नेपा लिमिटेड के लिए लगातार संघर्षरत रहे पूर्व विधायक चौधरी।

बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल में कांग्रेस के पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरी का रविवार दोपहर निधन हो गया। 73 साल के रघुनाथ पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

.

पूर्व विधायक चौधरी ने 1998 में नेपानगर से विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को 295 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि 2003 के विधानसभा चुनाव में वो अर्चना चिटनीस से हार गए थे।

8 अक्टूबर 2021 को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरी से मिलने उनके निवास भातखेड़ा पहुंचे थे।

8 अक्टूबर 2021 को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरी से मिलने उनके निवास भातखेड़ा पहुंचे थे।

स्व. तनवंत सिंह कीर के स्थान पर मिला था टिकट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाने वाले चौधरी को 1998 में पूर्व मंत्री स्व. तनवंत सिंह कीर के स्थान पर कांग्रेस ने टिकट दिया था। वो एशिया की पहली अखबारी कागज मिल नेपा लिमिटेड के लिए लगातार संघर्षरत रहे।

सोमवार सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार नेपानगर के भातखेड़ा वार्ड में रहने वाले चौधरी के दो बेटे हैं। बड़े बेटे सचिन चौधरी किसान हैं और छोटे बेटे हेमंत चौधरी वकील हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 11 बजे नेपानगर स्थित मसक नदी स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here