Home मध्यप्रदेश Union Minister Jyotiraditya Scindia will perform Bhoomi Pujan of Gaushala | केंद्रीय...

Union Minister Jyotiraditya Scindia will perform Bhoomi Pujan of Gaushala | केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे गोशाला का भूमिपूजन: 44 करोड़ से बनाई जाएगी गोशाला; गो अभ्यारण्य के साथ रिसर्च का काम भी होगा – Guna News

15
0

[ad_1]

गौशाला की जानकारी देते पदाधिकारी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना के दौरे पर रहेंगे। वे यहां 44 करोड़ की लागत से बनने वाली गोशाला और गो अभ्यारण्य का भूमिपूजन करेंगे। गोशाला के साथ अनुसंधान केंद्र भी बनाया जाएगा।

.

गोवर्धन गोशाला समिति अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने बताया कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज हम एक ऐसे कार्य की चर्चा करने जा रहे हैं, जिसका सभी नगर वासियों को काफी दिनों से इंतजार था। भारत की भूमि पर गायों की सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया। लेकिन आज के युग में हम देखते हैं कि गायों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। सड़कों पर भूखी प्यासी बीमार और घायल गाय घूम रही हैं। हमारी संस्कृति का यह गोरव उपेक्षा एवं तिरस्कार का शिकार हो गया है। अब समय आ गया है कि हम फिर से भारत को गो माता की पूजा एवं सेवा में अग्रणी बनाएं।

उन्होंने बताया कि हमारी समिति के पास स्वयं के स्वामित्व की लगभग 140 बीघा भूमि ग्राम पांज में खड़ेश्वरी आश्रम के सामने उपलब्ध है, जिस पर गोशाला गो अभ्यारण और अनुसंधान केंद्र का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इस परियोजना के प्रथम चरण में 5000 गायों के लिए योजना बनाई गई है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जिले की सड़कों पर घूम रही भूखी प्यासी बीमार और दुर्घटनाओं में घायल बेसहारा गायों को इस गोशाला मैं लाकर सुरक्षित जीवन देना है। उन्हें न केवल भोजन और आसरा मिलेगा, बल्कि सच्चे अर्थों में प्रेम सम्मान एवं सेवा भी प्राप्त होगी। इस परियोजना में गायों के संरक्षण के अतिरिक्त घायल और बीमार गायों के लिए अत्यंत आधुनिक चिकित्सालय जिसमें संवेदनशील ढंग से गायों की चिकित्सा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि गोवंश से प्राप्त होने वाले पदार्थ से उत्कृष्ट उत्पादन का निर्माण किया जाएगा। गोवंश से प्राप्त होने वाले पंचगव्य के माध्यम से चिकित्सा की जाएगी। पंचगव्य पर अनुसंधान केंद्र, प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहाँ कैंसर जैसी जघन्य बीमारियों के इलाज के लिए औषधियां तैयार की जाएंगी। गोवंश के पंचगव्य से जैविक बीज उपचार, जैविक खाद, कीटनाशक एवं अन्य उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। गोपालन, गोवंश की चिकित्सा आदि विषयों पर अध्ययन और प्रशिक्षण के लिए 500 प्रशिक्षार्थियों के लिए सर्व सुविधायुक्त आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा।

इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पांज गांव में अनुसंधान केंद्र निर्माण का भूमिपूजन होगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार देर रात गुना पहुंच गए हैं। वे बुधवार सुबह इसका भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद यहां से अशोकनगर के लिए रवाना होंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here