[ad_1]

कई जिलों में हीट वेव का असर ज्यादा है।
धार में अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली गर्म हवाएं देर शाम तक जारी रहती हैं। दोपहर में झुलसा देने वाली धूप के कारण सड़क
.
स्वास्थ्य विभाग ने डिहाइड्रेशन और लू से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से लू का अलर्ट है और 15 अप्रैल तक राजस्थान से सटे जिलों में लू चलेगी।
तापमान सामान्य से रहेगा ज्यादा वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेंद्र के अनुसार, कई जिलों में हीट वेव का असर ज्यादा है। अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। इस बार तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
नगर पालिका का बैकअप प्लान तैयार गर्मी बढ़ने के साथ जल स्रोतों में पानी कम होने लगा है। नगर पालिका ने बैकअप प्लान तैयार किया है। फिलहाल दो दिन छोड़कर पानी वितरित किया जा रहा है। दिलावरा तालाब में पानी कम होने से आगामी दिनों में वितरण व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में) – 6 अप्रैल: अधिकतम 40.3, न्यूनतम 26.0 – 5 अप्रैल: अधिकतम 40.1, न्यूनतम 24.3 – 4 अप्रैल: अधिकतम 39.1, न्यूनतम 21.7
[ad_2]
Source link

