Home मध्यप्रदेश MP Ram Navami 2025 LIVE Video Update; Orchha Ram Raja | Ujjain...

MP Ram Navami 2025 LIVE Video Update; Orchha Ram Raja | Ujjain Mahakal Bhopal Indore Khandwa Shobha Yatra Photos | ओरछा में रामराजा सरकार को 21 क्विंटल लड्‌डुओं का भोग: पुष्य नक्षत्र में निकलेगी शोभायात्रा, राष्ट्रपति पुरस्कृत लोकगायिका गाएंगी बधाई गीत – Niwari News

15
0

[ad_1]

ओरछा के रामराजा मंदिर पर आकर्षक लाइटिंग की गई है।

मध्यप्रदेश में भी रामनवमी मनाई जा रही है। निवाड़ी जिले के ओरछा में राम राजा सरकार को 21 क्विटल लड्‌डुओं का भोग लगाया जाएगा। राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत लोकगायिका उर्मिला पांडेय बधाई गीत गाएंगी।

.

सुबह 9 बजे प्रथम कुश गेट से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान महारानी कुंवर गणेश की बग्गी में विराजमान रामराजा भगवान की जगह–जगह अगवानी की जाएगी। श्रद्धालु अपने घरों के सामने श्रीराम का तिलक कर पूजन करेंगे। नगर के नौ प्रवेश द्वारों पर फूलों की बारिश की जाएगी।

दोपहर 12 बजे भगवान के जन्म कराया जाएगा। इसके बाद आरती होगी। लड्‌डू प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। मंदिर के अंदर और बाहर बधाई गाए जाएंगे। भगवान को पालना झुलाया जाएगा।

इस बार रामराजा संघर्ष परिषद द्वारा लोकगायिका उर्मिला पांडेय को रायप्रवीण पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

रामराजा सरकार के मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है।

रामराजा सरकार के मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है।

दो दिन में 25 कारीगरों ने बनाए लड्‌डू

पुजारी के मुताबिक झांसी के करीब 25 कारीगरों ने दो दिन में 21 क्विंटल लड्‌डू तैयार किए हैं। इन्हें बनाने में 600 लीटर घी, 6 क्विंटल बेसन और 9 क्विंटल शक्कर का उपयोग किया गया है। इन लड्‌डुओं को प्रसाद स्वरूप बांटा जाएगा। मंदिर परिसर के अंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

मंदिर में 21 क्विंटल लड्‌डू का भोग भगवान राम को लगाया जाएगा।

मंदिर में 21 क्विंटल लड्‌डू का भोग भगवान राम को लगाया जाएगा।

10 कारीगर सजा रहे मंदिर

रामराजा मंदिर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इसके लिए दिल्ली से दो ट्रक फूल मंगवाए गए हैं। इनमें गुलाब, डेजी, गुलदावरी, जरबेरा जैसे रंग-बिरंगे फूल शामिल हैं। इसके अलावा, 25 क्विंटल पीला और नारंगी रंग का गेंदा भी है। सजावट के लिए 10 से अधिक कारीगर कोलकाता से बुलाए गए हैं। मंदिर का हर कोना फूलों से सजा होगा। हर दीवार पर भावनाओं की तस्वीर बनाई जा रही है।

मंदिर की सजावट के लिए 25 क्विंटल फूलों का उपयोग किया गया है।

मंदिर की सजावट के लिए 25 क्विंटल फूलों का उपयोग किया गया है।

1600 साल पुरानी याद ताजा करेंगे बुंदेली बधाई, सोहर गीत

16वीं शताब्दी में बुंदेला राजघराने की महारानी कुंअर गणेश अयोध्या से रामराजा सरकार को रामनवमी पुष्य नक्षत्र में बुंदेलखंड की राजधानी ओरछा लाई थीं। बुंदेली रियासत में रामराजा सरकार को राजा के रूप में राज्याभिषेक कर विराजमान कराया था। उस दिन बुंदेली बधाई और सोहर गीत गाए गए थे। बुंदेली बधाई नृत्य भी हुआ था। कालांतर में यह परंपराएं विलुप्त हो गईं। इस बार रामराजा संघर्ष परिषद् ने इस परंपरा को जीवंत करने के लिए बुंदेली सोहरे और बधाई गीतों का कार्यक्रम रखा है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त लोकगायिका उर्मिला पांडेय और उनके साथी प्रस्तुति देंगे।

मंदिर के बाहर भी आकर्षक पंडाल बनाया गया है।

मंदिर के बाहर भी आकर्षक पंडाल बनाया गया है।

भक्ति संगीत, बुंदेली लोकगीत और झांकियां

मंदिर प्रांगण में भक्ति संगीत, बुंदेली लोकगीत और राम झांकी भी सजाई जाएगी। संस्कृति विभाग द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। रामराजा सरकार पालने में विराजमान होंगे। शनिवार को कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। सुरक्षा, यातायात और पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है।

बड़वानी में चेतावनी- माहौल खराब करने वालाें को मिलेगी सजा

बड़वानी के सेंधवा में रामनवमी और हनुमान जयंती के मद्देनजर शुक्रवार को थाने में शांति समिति की बैठक हुई थी। एसपी जगदीश डावर की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम आशीष ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को चेतावनी दी। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि किसी भी समुदाय के लोग माहौल खराब करने का प्रयास करेंगे, तो उन्हें सजा दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर एनएसए भी लगाया जाएगा। ऐसे लोग चांद-सूरज नहीं देख पाएंगे​​​​।

राम राजा सरकार मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित रमाकांत शरण से जानिए भगवान के ओरछा आने की कहानी …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here