[ad_1]
कटनी नगर निगम ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर बकाया कर वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को नगर निगम उपायुक्त पवन अहिरवार और राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक अपनी टीम के साथ इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे।
.
उपायुक्त अहिरवार ने बताया कि करदाता मंजीत सिंह पर करीब 13 वर्षों से करीब 2 लाख 52 हजार रुपए का कर बकाया था। नोटिस देने के बाद भी कर जमा नहीं किया गया। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई की। मंजीत सिंह ने चेक के माध्यम से बकाया राशि जमा की।

नगर निगम के अधिकारियों ने बकाया कर जमा करने की अपील की।
राजस्व अधिकारी ने बताया कि 6 बड़े करदाताओं से कर वसूली के लिए टीम इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद है। 31 मार्च कर जमा करने का अंतिम दिन है। इसके बाद एक अप्रैल से बकायादारों को दोगुना कर देना होगा। नगर निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वे बचे हुए 6 घंटों में अपना बकाया कर जमा कर दें। इससे वे दोगुना कर भरने की कार्रवाई से बच सकेंगे। इस कार्रवाई से बकाया करदाताओं में हड़कंप मच गया है।
[ad_2]
Source link

