Home मध्यप्रदेश Rani Kamalapati-Hadapsar Weekly Special Train | रानी कमलापति-हड़पसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन शुरू:...

Rani Kamalapati-Hadapsar Weekly Special Train | रानी कमलापति-हड़पसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन शुरू: गर्मियों में सफर होगा आसान; यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का फैसला – Bhopal News

39
0

[ad_1]

रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में 01667/01668 रानी कमलापति – हड़पसर – रानी कमलापति साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

.

यह ट्रेन 10 अप्रैल 2025 से 27 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी और कुल 12-12 ट्रिप पूरे करेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

ट्रेन का संचालन और ठहराव:

गाड़ी संख्या 01667 (रानी कमलापति से हड़पसर)

  • प्रस्थान: प्रत्येक गुरुवार, सुबह 08:35 बजे
  • मुख्य ठहराव: नर्मदापुरम (09:33), इटारसी (10:00), हरदा (10:58)
  • गंतव्य आगमन: अगले दिन 00:30 बजे हड़पसर

गाड़ी संख्या 01668 (हड़पसर से रानी कमलापति)

  • प्रस्थान: प्रत्येक शुक्रवार, सुबह 06:30 बजे
  • मुख्य ठहराव: हरदा (19:03), इटारसी (21:00), नर्मदापुरम (21:28)
  • गंतव्य आगमन: रात 22:55 बजे रानी कमलापति

यह ट्रेन रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, हरदा, खंडवा जंक्शन, भुसावल जंक्शन, मनमाड जंक्शन, कोपरगांव, अहमदनगर, दौंड चॉर्ड लाइन और हड़पसर स्टेशनों पर रुकेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here