Home मध्यप्रदेश Now you can enjoy the light and show in Mahakal | महाकाल...

Now you can enjoy the light and show in Mahakal | महाकाल में अब मुफ्त लाइट एंड साउंड शो: म्यूजिकल फाउंटेन में गूंजेगी शिव गाथा, सीएम और राज्यपाल ने किया लोकार्पण – Ujjain News

33
0

[ad_1]

24 मिनट के शो में दिखेगा उज्जैन का गौरवशाली इतिहास

महाकाल लोक में रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लाइट एंड साउंड शो और म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण किया। अब श्रद्धालु भगवान महाकाल की गाथा और उज्जैन के पौराणिक इतिहास को हाई-क्वालिटी लेजर, प्रोजेक्टर, पिक्सी लाइट और

.

24 मिनट के शो में दिखेगा उज्जैन का गौरवशाली इतिहास

महाकाल लोक के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश पर्यटन निगम ने 23.5 करोड़ रुपए की लागत से लाइट एंड साउंड शो तैयार किया है। इसका ठेका सीएस डायरेक्ट कंपनी को दिया गया है। यह शो भगवान शिव की गाथा और उज्जैनी के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है और श्रद्धालुओं को एक अलौकिक अनुभव प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लाइट एंड साउंड शो और म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लाइट एंड साउंड शो और म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण किया।

भव्य स्क्रीन पर दिखेगा भगवान शिव का दिव्य रूप

श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल की भव्यता का एहसास कराने के लिए 30 x 7.5 मीटर की विशाल स्क्रीन पर भगवान शिव की गाथा को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस शो में तीन तरह की लाइटिंग का उपयोग किया गया है:

  • 8 मूविंग हेड लाइट
  • 30 पिक्सी लाइट
  • 20 पैटर्न लाइट विशाल स्क्रीन पर भगवान शिव की गाथा को प्रदर्शित किया जा रहा है।

रोजाना रात 8 बजे होंगे नि:शुल्क शो

महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब महाकाल लोक में एक नई और आकर्षक सुविधा का लाभ मिलेगा। लोकार्पण के बाद अब रोजाना रात 8 बजे से दो नि:शुल्क शो आयोजित किए जाएंगे। शो की अवधि 20 मिनट होगी और कंपनी अगले 5 वर्षों तक इसका मेंटेनेंस करेगी।

रुद्रसागर में म्यूजिकल फाउंटेन: शिव तांडव और शिव स्तुति का अद्भुत नजारा

रुद्रसागर में म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया गया है, जिसमें वाटर स्क्रीन के माध्यम से भगवान शिव से जुड़ी इमेज, कथाएं और संगीत प्रदर्शित किया जा रहा है। श्रद्धालु यहां शिव तांडव, शिव स्तुति और महाकाल की गाथा का भव्य अनुभव कर सकते हैं। इसके लिए तीन विशाल स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर पानी की बौछार के बीच दिव्य चित्र उभरते हैं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है।

वाटर स्क्रीन के माध्यम से भगवान शिव से जुड़ी इमेज, कथाएं और संगीत प्रदर्शित किया जा रहा है।

वाटर स्क्रीन के माध्यम से भगवान शिव से जुड़ी इमेज, कथाएं और संगीत प्रदर्शित किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं में उत्साह, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

शो के दौरान उपस्थित श्रद्धालु महाकाल के दिव्य स्वरूप को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए और पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। यह आयोजन महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को एक अद्भुत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…

आसमान में 1,000 ड्रोन से दिखी महाकाल की झलक:उज्जैन में विक्रमोत्सव में सिंहस्थ का लोगो भी बनाया; सिंगर श्रेया घोषाल ने गाए गाने

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here