[ad_1]
आलीराजपुर जिले के ग्राम पंचायत सुडी बड़ी में खलिहान में रखे गेहूं और सोयाबीन में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आसपास के रहवासियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
.
कनाशिया फलिया के किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों में कन्या कनेश (पिता विस्ता), थावली (पति स्वर्गीय कैलाश) और भूरू (पिता सरदार) शामिल हैं। इन सभी किसानों का गेहूं और सोयाबीन जलकर नष्ट हो गया है।
स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ किसानों को हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

[ad_2]
Source link



