Home मध्यप्रदेश Today the western region will be filled with colours | आज रंगों...

Today the western region will be filled with colours | आज रंगों से सराबोर होगा इंदौर: राजवाड़ा पर रंग-गुलाल से बनेगा तिरंगा, सीएम और कालीचरण महाराज होंगे शामिल – Indore News

29
0

[ad_1]

रंगपंचमी पर इंदौर में आज गेर निकाली जाएगी।

रंगपंचमी के मौके पर बुधवार को इंदौर में गेर निकाली जाएगी। 75 साल से चले आ रहे इस पारंपरिक आयोजन में फाग यात्रा के साथ झांकियां भी शामिल होंगी। ब्रज की लठ्ठमार होली, रासरंग, श्रीकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

.

विश्वप्रसिद्ध गेर को देखने के लिए छतों की बुंकिग हो चुकी है, ऐसे लोगों को वॉलंटियर्स छतों पर ले जाकर इस भव्य उत्सव का आनंद दिलाने में मदद करेंगे। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, कालीचरण महाराज सहित एनआरआई और देशभर के लाखों लोग एकत्रित होंगे।

इस भव्य आयोजन को सफलता से कराने के लिए जिला-प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली हैं। सैकड़ों पुलिस जवानों सहित ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पूरी गेर पर नजर रखी जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक वीडियो जारी कर जनता से गेर में शामिल होने की अपील की है।

3 गेर और 1 फाग यात्रा में यह खास रहेगा

1. संगम कॉर्नर गेर : राजवाड़ा में बनाया जाएगा तिरंगा संगम कार्नर चल समारोह समिति की परंपरागत गेर का यह 75वां साल है। इस बार गेर का प्रमुख आकर्षण बरसाना की टीम लट्ठ मार होली रहने वाली है। भगवान राधाकृष्ण की जोड़ी रासरंग करेगी। बांके बिहारी का ढोल भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आयोजक कमलेश खंडेलवाल ने बताया पानी की मिसाइल से 200 फिट ऊपर तक जनता को भिगो कर आत्मसात करेंगे। 8 हजार किलो टेशू के रंग से बनी गुलाल से राजबाड़ा पर तिरंगा पानी और गुलाल की मिसाइलों से बनेगा।

2. मॉरल क्लब गेर : शामिल होंगे कालीचरण महाराज मॉरल क्लब के संयोजक अभिमन्यु और अमन मिश्रा ने बताया कि गेर को परंपरागत रूप से निकालने का यह 51वां साल है। गेर में इस बार मल्हार पलटन, छीपा बाखल से कालीपुत्र कालीचरण महाराज ( ॐ काली महाराज) के सान्निध्य में क्षेत्र के हजारों महिला पुरुष शामिल होंगे। गेर को आकर्षक बनाने डीजे, भजन मंडली, रंग बिरंगी गुलाल उड़ाती आधुनिक मशीनें और पानी के टैंकरों की विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। गेर में सांप्रदायिक सौहार्द, सुरक्षा बनाए रखने क्लब ने व्यक्तिगत रूप से भी 100 से अधिक सुरक्षा कर्मियों और वॉलंटियर की तैनाती की है।

3. टोरी कार्नर गेर : मिसाइलों से उड़ाया जाएगा गुलाल टोरी कार्नर की गेर में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। पानी के टैंकर, गाड़ियों पर युवाओं की टोलियां गेर में चलेगी। मिसाइलों से लोगों पर पानी और गुलाल उड़ाया जाएगा।

4. फाग यात्रा : 100 भगवा ध्वज लिए चलेंगे युवा हिंद रक्षक संगठन की राधा-कृष्ण फाग यात्रा में इस बार नाथद्वारा की थीम नजर आएगी। संगठन के संयोजक एकलव्य गौड़ ने बताया कि श्रीनाथ जी की हवेली स्वरूप भगवान का रथ रहेगा। 12 फीट का श्रीनाथ जी का विग्रह भी फाग यात्रा में देखने को मिलेगा। फाग यात्रा में आगे 100 भगवा ध्वज लिए युवक चलेंगे। साथ ही गोवर्धन पर्वत की झांकी जिसे भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उठाया गया, वह दृश्य भी यात्रा में दिखेगा। भजन मंडलियां रहेंगी। महिलाओं की विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जिसमें युवाओं का समूह रस्सी का घेरा बनाकर चलेंगे। फाग यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं-युवतियां शामिल होंगी।

संवेदनशील इलाकों में होगी विशेष निगरानी गेर/फाग यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि गेर रास्ते सेक्टर में बांटे गए हैं। अपर कलेक्टर रोशन राय संपूर्ण कानून व्यवस्था के समन्वयक रहेंगे। अपर कलेक्टर गौरव बेनल सेक्टर क्रमांक 1, 2 एवं 3 के प्रभारी रहेंगे। इसी तरह अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा सेक्टर क्रमांक 4, 5 व 6 तथा अपर कलेक्टर राजेन्द्र सिंह रघुवंशी सेक्टर क्रमांक- 7, 8 व 9 के प्रभारी बनाए गए है।

इनके अधीनस्थ सेक्टरों की जवाबदारी एसडीएम/कार्यपालिक दंडाधिकारियों को सौंपी है। ये सभी अधिकारी अपने-अपने सेक्टर में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए पुलिस अधिकारियों से आवश्यक समन्वय एवं संवाद बनाए रखेंगे। संबंधित विभागों नगर निगम, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करवाएंगे।

अपने अधीनस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक द्वारा संबंधित थाना क्षेत्र में उक्त कार्य संपादित करवाएंगे। सभी अधिकारी अपने रूट से निकलने वाली गेरों को यथा समय आगे बढ़ाते रहेंगे तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखेंगे। गेर के साथ लगे अधिकारी उन गेर के प्रभारी रहेंगे तथा पूरे समय साथ रहकर संबंधित गेर को समय से आगे बढ़ाते रहेंगे तथा रूट में आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखेंगे।

गेर के दौरान इन मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित

इन रास्तों से किया जा सकता है आवागमन

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here