Home मध्यप्रदेश The temperature in Sagar will cross 40 degrees in March | सागर...

The temperature in Sagar will cross 40 degrees in March | सागर में होली पर 38॰ के पार पहुंचा पारा: यह सामान्य से 5॰ ज्यादा, मार्च में 40॰ तक पहुंचेगा तापमान – Sagar News

14
0

[ad_1]

सागर में सूरज की तल्खी से दिन और रात के पारे में आया उछाल।

होली के पर्व पर शुक्रवार को सागर में सूरज ने अपने तेवर दिखाए। दिन के साथ रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। आसमान साफ होने से सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिस कारण दिन गर्म होने लगे हैं। सागर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार

.

सुबह से ही तेज धूप निकली। सुबह 11 बजे से धूप में चुभन रही। दोपहर के समय तल्ख धूप में युवा होली खेलते हुए नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन गर्म हो गए हैं। अब गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। होली के बाद गर्मी का असर और बढ़ जाएगा।

हालांकि मार्च में उत्तर-भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते हैं। जिनका असर तापमान में देखने को मिल सकता है। इस बार मार्च माह के आखिर तक दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। इस वर्ष अप्रैल और मई माह में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। इन दो महीनों के अंदर सागर संभाग में पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

गर्मी बढ़ते ही बाजार में लगने लगे गन्ना रस के ठेले।

गर्मी बढ़ते ही बाजार में लगने लगे गन्ना रस के ठेले।

इस साल गर्मी तोड़ सकती है पिछले साल का रिकॉर्ड मार्च माह में गर्मी के तेवर ऐसे ही रहे तो इस साल गर्मी बीते साल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। इसके पहले वर्ष 2019 और 2024 में मार्च के महीने में दिन का पारा 41 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था।

सागर में मार्च के महीने में दिन का पारा 30 मार्च 2019 को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं वर्ष 2020 में यह 35.7 डिग्री, 2021 में 40.2 डिग्री, 2022 में 40.7 डिग्री, 2023 में 37.0 डिग्री और 29 मार्च 2024 को 41.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

सागर में पारे की चाल पर एक नजर…

दिन अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
गुरुवार 38.2 18.6
बुधवार 38.0 21.4
मंगलवार 37.1 20.0
सोमवार 35.8 19.6
रविवार 33.7 18.9

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here