Home मध्यप्रदेश In the second week of March, the mercury crossed 35 degrees |...

In the second week of March, the mercury crossed 35 degrees | मार्च के दूसरे हफ्ते में पारा 35 डिग्री पार: रात का तापमान भी 21 डिग्री से ज्यादा; अब तेजी से बढ़ रहा गर्मी का असर – Indore News

38
0

[ad_1]

इंदौर में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।

इंदौर में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में 2 डिग्री और रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को भी शहर में तेज गर्मी रही, जहां दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस

.

इस मार्च में पहली बार दूसरे सप्ताह में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि होगी, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा।

सोमवार सुबह से ही गर्मी का एहसास शुरू हो गया था।

सोमवार सुबह से ही गर्मी का एहसास शुरू हो गया था।

होली से पहले ही बढ़ी गर्मी, तापमान सामान्य से अधिक

मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप के कारण दिन काफी गर्म हो रहा है, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान भी 20 डिग्री या उससे अधिक रहेगा।

हवा की दिशा फिर से पश्चिमी हो गई है, जो गर्मी ला रही है। इसी कारण रविवार से अचानक तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौजूदा हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि ठंड लगभग समाप्त हो चुकी है। फिलहाल कोई सक्रिय मौसमी प्रणाली नहीं है, जिससे तापमान में गिरावट आए। ऐसे में होली, धुलेंडी और रंगपंचमी के दौरान भी गर्मी बनी रह सकती है।

मार्च में पहली बार दिनभर तेज धूप और गर्मी महसूस की जा रही है। अगले सात दिनों तक मौसम गर्म रहने का अनुमान है, और अधिकतम तापमान 36 डिग्री से भी अधिक दर्ज हो सकता है। हालांकि, रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन सुबह 9 बजे के बाद ही धूप तेज हो रही है।

इस महीने न्यूनतम तापमान कभी-कभी 10 डिग्री तक भी पहुंचा था, लेकिन अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15 मार्च के बाद गर्मी का सीजन पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।

इंदौर में मार्च का तापमान

दिन दिन का तापमान रात का तापमान
1 मार्च 32.2 (0) 17.6 (+3)
2 मार्च 30.7 (-2) 15.8 (+1)
3 मार्च 33.1 (+1) 16.8 (+2)
4 मार्च 30.5 (-2) 13.2 (-2)
5 मार्च 28.4 (-4) 10.8 (-4)
6 मार्च 30.8 (-2) 13 (-2)
7 मार्च 32.6 (0) 16.4 (0)
8 मार्च 33.8 (+1) 18 (+3)
9 मार्च 35.2 (+2) 21.4 (+6)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here