Home मध्यप्रदेश Indore News Rising Heat In February, Temperature Surges Day And Night –...

Indore News Rising Heat In February, Temperature Surges Day And Night – Amar Ujala Hindi News Live

42
0

[ad_1]

Indore News Rising Heat in February, Temperature Surges Day and Night

इंदौर में बढ़ रही है गर्मी
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार


फरवरी के अंतिम दिनों में इंदौर में गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान दिन और रात दोनों समय तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार सुबह से ही धूप तेज रही, जिससे दिन चढ़ने के साथ गर्मी का एहसास भी बढ़ता गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक-दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि, 2 मार्च से पश्चिमी उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इंदौर में इसका विशेष प्रभाव नहीं दिखेगा।  

Trending Videos

गर्मी का असर दिन और रात दोनों समय  

शहर में सुबह होते ही तेज धूप निकल रही है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक गर्मी अधिक महसूस की जा रही है। वहीं, रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे ठंडक का एहसास लगभग खत्म हो गया है। अनुमान के अनुसार, फरवरी के अंतिम दिन अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल गर्मी का यह असर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो मार्च की शुरुआत में भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इंदौर में इसका ज्यादा असर नहीं दिखेगा। आने वाले दिनों में यदि हवा की गति बढ़ती है, तो तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here