[ad_1]
आगर मालवा में शुक्रवार रात यातायात पुलिस ने एक गंभीर नियम उल्लंघन पकड़ा। एक लोडिंग वाहन में पंजीयन शर्तों के विपरीत 32 वयस्क सवारियां सवार थीं। पुलिस की जांच के दौरान जब वाहन को रोका गया, तो उसमें से एक-एक कर 32 यात्री बाहर निकले। वाहन चालक ने बताया
.

यातायात थाने के सूबेदार जगदीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गंभीर उल्लंघन के लिए वाहन चालक का 5000 रुपये का चालान काटा है। साथ ही उसे भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी गई है। सड़क हादसों की बढ़ती संख्या के बावजूद वाहन चालकों की लापरवाही जारी है। प्रशासन यातायात नियमों के पालन के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। फिर भी कुछ लोग नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link



