Home मध्यप्रदेश A reward of five thousand rupees has been declared on Tehsildar Shatrughan...

A reward of five thousand rupees has been declared on Tehsildar Shatrughan Singh Chauhan | तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर पांच हजार का इनाम घोषित: 35 दिन से है फरार, दुष्कर्मं पीड़िता बोली-मकान बेचकर 50 हजार रुपए दूंगी इनाम – Gwalior News

37
0

[ad_1]

आरोपी तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित।

ग्वालियर में तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान द्वारा शादी का झांसा देकर 17 साल तक महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में अग्रिम जमानत याचिका जिला कोर्ट के बाद हाई कोर्ट से खारिज हो चुकी है। अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज होने के दो दिन बाद ही एस

.

इतना ही नहीं रेप पीड़िता ने कहा है कि आरोपी शत्रुघन सिंह को गिरफ्तार कराने वाले को मैं 50 हजार रुपए इनाम दूंगी, चाहे मुझे अपना घर ही क्यों न बेचना पड़े। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इनाम की घोषणा होने के बाद अब तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर गिरफ्तारी के बादल मंडरा रहे हैं। जल्द पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करना ही पड़ेगा।

सोमवार को उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने खारिज कर दी है। इससे पहले जिला कोर्ट भी तहसीलदार की जमानत याचिका को खारिज कर चुकी है। कोर्ट मंे पीड़िता के वकील ने तहसीलदार की चार पत्नी होने और उसके आपराधिक रिकॉर्ड को पेश करते हुए जमानत देने का विरोध किया था। पीड़िता के वकील का कहना है कि जमानत मिलने पर आरोपी साक्ष्य मिटा सकता है।

ग्वालियर के पड़ाव स्थित महिला थाना में पूर्व तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद से चौहान फरार हो गए हैं। आरोपी ड्यूटी पर भी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहा है। मामला दर्ज हुए 35 दिन हो गए हैं। जिला कोर्ट से अग्रिम जमानत आवेदन खारिज होने के बाद आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोपी पक्ष की ओर से तर्क दिया था कि पीड़िता पहले अमित यादव पर बलात्कार का केस दर्ज करा चुकी है। उसके बाद राजीनामा भी किया है। शत्रुघन सिंह चौहान पर महिला ने ब्लैकमेलिंग के लिए केस दर्ज कराया गया है। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर ने तर्क दिया था कि कि शत्रुघन सिंह चौहान ने पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। उसने चार-चार शादियां की हैं। पीड़िता के वकील ने कोर्ट से कहा कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है और 16 केस दर्ज है। जिसके बाद जस्टिस ने अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया था।

अग्रिम जमानत याचिका खारिज होते ही लटकी गिरफ्तारी की तलवार ग्वालियर में दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद से आरोपी तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान लगातार गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जिला कोर्ट व हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने आरोपी शत्रुघन सिंह चौहान पर 5 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया है।

पीड़िता बोली-5 नहीं 50 हजार दूंगी, चाहें मकान बेचना पड़े आरोपी तहसीलदार पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित होने का पता चलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने घोषणा की है कि इस आदमी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पुलिस पांच हजार रुपए इनाम देगी और मैं (दुष्कर्म पीड़िता) उसे 50 हजार रुपए दूंगी। चाहे इस वादे को पूरा करने के लिए मुझे अपना मकान बेचना पड़े।

क्राइम ब्रांच को दी जाए जांच, गिरफ्तारी का जिम्मा इस मामले में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि पुलिस तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को गिरफ्तार नहीं कर रही है। दुष्कर्म का मामला दर्ज हुए 35 दिन हो गए हैं। अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़िता ने फरार आरोपी से अपनी जान को खतरा बताकर पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि महिला थाना पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पा रही है। उसकी केस फाइल जिले की क्राइम ब्रांच को दी जाए। क्राइम ब्रांच आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।

ऐसे समझिए पूरा मामला

शहर के थाटीपुर एरिया में रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला ने तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया है कि वह भिंड की रहने वाली है। साल 2005-06 में उसकी शादी हुई थी। दो साल बाद उसके पति का देहांत हो गया था।

साल 2008 में शत्रुघन सिंह चौहान का उसके जेठ के पास आना जाना था। इसके बाद उन्होंने मेरे जेठ को धंधे में फायदा पहुंचाकर जबरन मुझे हासिल किया। मुझसे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने लगे। 10 अगस्त 2008 को भिंड मानगढ़ महिला के घर आकर रात 10.30 बजे उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

इसी साल वह नायब तहसीलदार बन गए। इसके बाद वह लगातार मेरा शारीरिक शोषण करते रहे। साल 2010 में रतनगढ़ माता मंदिर पर मांग में सिंदूर भरकर मुझसे शादी की नौटंकी की थी। इसके बाद जहां-जहां पोस्टिंग रही वहां-वहां रखा और संबंध बनाए। मेरा खर्चा भी वहीं उठाए थे।

महिला का आरोप है कि इसके बाद साल 2014 में उनसे एक बेटे का जन्म हुआ है। जिसका डीएनए टेस्ट कभी भी करा सकते हैं। इसके बाद ग्वालियर के महिला थाने में 15 जनवरी की रात तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप की FIR दर्ज हुई थी।

एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया-

QuoteImage

शत्रुघन सिंह चौहान पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। आगे गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

QuoteImage

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here