Home मध्यप्रदेश Kamal Nath spoke on taking a new loan of 6 thousand crores...

Kamal Nath spoke on taking a new loan of 6 thousand crores | ₹6 हजार करोड़ का नए कर्ज लेने पर कमलनाथ बोले: सरकार की इवेंटबाजी, फिजूलखर्ची नहीं रुकी; पटवारी ने कहा-प्रदेश को और कर्जदार बनाएगी सरकार – Bhopal News

37
0

[ad_1]

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से चार दिन पहले मोहन यादव सरकार द्वारा लिए जा रहे 6 हजार करोड़ रुपए के कर्ज को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, लगातार कर्ज लेने के बावजूद मध्य प्रदेश सरकार इवेंटबाजी और फिजूलखर्ची में कोई कमी

.

वहीं, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, निवेश के झूठे प्रचार-प्रसार के लिए की जा रही यह मशक्कत न सिर्फ एमपी बीजेपी के झूठ को बेनकाब करेगी, बल्कि पहले से कर्जदार प्रदेश को और ज्यादा कर्जदार बना देगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर लिखा

QuoteImage

मध्य प्रदेश दिन पर दिन कर्ज के दलदल में डूबता जा रहा है। प्रदेश के ऊपर अब तक 4.10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज हो चुका है और अब खबर आ रही है कि, प्रदेश सरकार 18 फरवरी को 6000 करोड़ रुपए का कर्ज और लेने वाली है।

QuoteImage

आगे कमलनाथ ने कहा- भाजपा सरकार की कर्ज लेने की इस नीति से प्रदेश बड़े राजकोषीय संकट की ओर बढ़ रहा है। यह बहुत दुख की बात है कि, कई मामलों में सरकार ने सार्वजनिक संपत्ति बेचकर या लीज पर देकर धन अर्जित करने का प्रयास किया है।

नाथ ने कहा कि, सरकार अपने खर्च पूरे करने के लिए पूरी तरह कर्ज पर निर्भर होती जा रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि, सरकार अपने मौजूदा संसाधनों का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रही है।

अगर प्रदेश की आर्थिक गतिविधि सही दिशा में संचालित की जाए तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। जिससे प्रदेश सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। अगर बेरोजगारों को रोजगार मिले और उद्योग एवं व्यापार को सकारात्मक माहौल में काम करने दिया जाए तो निश्चित तौर पर आर्थिक गतिविधि बढ़ेगी, लेकिन प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के कारण यह काम संभव नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि, सबसे दुख की बात यह है कि, लगातार कर्ज लेने के बावजूद मध्य प्रदेश सरकार इवेंट बाजी पर अपनी फिजूल खर्ची में कोई कमी नहीं कर रही है। प्रदेश की जनता इस आर्थिक कुप्रबंधन के लिए इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

पटवारी बोले- कर्जदार प्रदेश को और कर्जदार करेंगे

दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा कि, जैसे कि उम्मीद थी। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से ठीक पहले डॉ. मोहन यादव सरकार एक बार फिर 6000 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। झूठे निवेश के झूठे प्रचार-प्रसार के लिए की जा रही यह मशक्कत फिर एमपी बीजेपी के झूठ को न केवल बेनकाब करेगी, बल्कि कर्जदार प्रदेश को और ज्यादा कर्जदार करेगी।

ये भी खबर पढ़ें…

GIS से पहले सरकार लेगी ₹6 हजार करोड़ का कर्ज

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से ठीक पहले मोहन सरकार 6,000 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज तीन अलग-अलग हिस्सों में 20 फरवरी को लिया जाएगा। जिसकी भरपाई 12, 15 और 23 वर्षों की अवधि में की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here