Home मध्यप्रदेश Temperature drops due to cold wind in Indore | इंदौर में ठंडी...

Temperature drops due to cold wind in Indore | इंदौर में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट: कल के मुकाबले दिन और रात का पारा सामान्य से 2 डिग्री कम – Indore News

35
0

[ad_1]

इंदौर के मौसम में गिरावट के बाद एक बार फिर उछाल का दौर शुरू हो गया था। लेकिन बुधवार सुबह से फिर ठंडी हवा चलने से तापमान में हल्की गिरावट आई है। सोमवार को दिन में तापमान में उछाल आया, जो रात तक जारी रहा। सोमवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 डिग

.

इंदौर एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और सोमवार की अपेक्षा 2 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, लेकिन सोमवार रात की अपेक्षा 3 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं का रुख पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रहा और अधिकतम रफ्तार 26 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।

मौसम विभाग ने इंदौर में मौसम साफ रहेगा और दिन में कल की ही तरह तापमान 31 डिग्री के आगे ही बना रहेगा की संभावना जताई है। रात के तापमान में थोड़ी कमी की संभावना है। कल से दिन और रात का तापमान 4 से 5 डिग्री नीचे जाता नजर आ सकता है। यह कमी अगले तीन-चार दिन बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में फिर उछाल का दौर शुरू होगा।

आने वाले 4 दिन ऐसा रह सकता है इंदौर का मौसम

  • 6 फरवरी – इंदौर में अधिकतम तापमान 25.92 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.95 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
  • 7 फरवरी – इंदौर में अधिकतम तापमान 27.23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.78 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
  • 8 फरवरी – इंदौर में अधिकतम तापमान 29.22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है।
  • 9 फरवरी – इंदौर में अधिकतम तापमान 31.62 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है।

इंदौर में बारिश का ट्रेंड नहीं

फरवरी के महीने में इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड नहीं है। 2015 में बूंदाबांदी जरूर हुई थी। दूसरी ओर, दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार ही रहता है। 2019 में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहता है। हालांकि, पिछले साल यह 12 डिग्री रहा था। यहां 1 फरवरी 1929 को रात का पारा रिकॉर्ड 2.8 डिग्री पहुंच चुका है। दिन में 37.9 डिग्री रहा था, जो 22 फरवरी 2006 को दर्ज हुआ था। इंदौर में साल 2001 में पूरे महीने करीब दो इंच बारिश भी हो चुकी है।

एक नजर पिछले 7 दिनों के तापमान पर

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
29 जनवरी 30.6 15
30 जनवरी 28.3 14.2
31 जनवरी 29.1 13
1 फरवरी 26.5 12.1
2 फरवरी 28.7 17.2
3 फरवरी 32.5 16.6
4 फरवरी 30.6 13.8

(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here