Home मध्यप्रदेश 3000 devotees from 7 states will join Mathura-Vrindavan Yatra | मथुरा-वृंदावन यात्रा...

3000 devotees from 7 states will join Mathura-Vrindavan Yatra | मथुरा-वृंदावन यात्रा में 7 राज्यों से जुटेंगे 3000 श्रद्धालु: यमुना मैया को चढ़ाई जाएगी 1101 फीट की चुनरी, इंदौर से 1000 भक्त रवाना – Indore News

12
0

[ad_1]

रेलवे स्टेशन पर भी लहराई चुनरी।

इंदौर से श्री उत्तम स्वामी गुरु भक्त मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को मथुरा-वृंदावन गिरिराज की चार दिवसीय यात्रा शुरू हुई। यात्रा में 7 राज्यों से कुल 3000 से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। इंदौर से ट्रेन से करीब 1000 भक्त यमुना मैया को चढ़ाने के लिए 11

.

भक्त मंडल के कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि 30 जनवरी से प्रारंभ हो रही इस यात्रा में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु शामिल होंगे। इनमें मंदसौर से 400, बांसवाड़ा से 225, मुंबई से 100, अजमेर से 50, असम की कामाख्या मंदिर के पुजारियों सहित 50 तथा गुजरात से 70 भक्त शामिल हैं। यह धार्मिक यात्रा महर्षि ध्यानयोगी स्वामी श्री उत्तम स्वामी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगी।

रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर 4 ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा, जहां से हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान मथुरा में विशेष चुनरी मनोरथ का आयोजन किया जाएगा।

यात्रा में महिलाएं भी शामिल हैं।

यात्रा में महिलाएं भी शामिल हैं।

यात्रा में हजारों भक्त गुरुवार को रवाना हुए 31 जनवरी को जमुना मैया को 1100 फीट की चुनरी चढ़ाई जाएगी, शाम को बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे। 1 फरवरी को गिरिराज परिक्रमा होगी जिसमे हजारों भक्त शामिल होंगे, इसमें मलुकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज, श्री गुरु शरणानंद जी महाराज सहित अन्य भी महर्षि स्वामी श्री उत्तम स्वामी महाराज के साथ गिरिराज परिक्रमा यात्रा में सम्मिलित होंगे। महर्षि श्री उत्तम स्वामी महाराज ने पहले दो बार नर्मदा पैदल परिक्रमा सैकड़ों भक्तों के साथ की, उसके बाद अब हजारों भक्तों के साथ गिरिराज परिक्रमा करेंगे। उत्तम स्वामी गुरु भक्त मंडल द्वारा आयोजित यह सबसे बड़ी परिक्रमा यात्रा हो रही है। इस यात्रा की पूरी व्यवस्था श्री उत्तम स्वामी गुरु भक्त मंडल के भक्तों द्वारा की जाएगी, इसमें कई भक्त अपने साधनों से भी गिरीराज जी पहुंचेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here