Home मध्यप्रदेश In-laws said it was suicide, parents accused it was murder | भिंड...

In-laws said it was suicide, parents accused it was murder | भिंड में महिला की संदिग्ध मौत: ससुराल वाले बोले- बहू ने जहर खाया; मायके पक्ष का आरोप- हत्या की गई – Bhind News

38
0

[ad_1]

अटेर के पावई थाना क्षेत्र के कमल का पुरा गांव में 25 साल की विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की, जबकि मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया।

.

जानकारी के अनुसार, प्रियंका (25) पिता नीरज नरवारिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शादी 18 अप्रैल 2017 को कमल का पुरा निवासी नीरज नरवारिया से हुई थी। बुधवार को उसने जहर खा लिया था।

प्रियंका के पिता मेघसिंह नरवारिया निवासी बीरमपुरा का कहना है कि बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने दावा किया कि प्रियंका के शरीर पर चोट के निशान हैं।

कुंभ नहाने गए थे माता-पिता प्रियंका की मौत के समय उसके माता-पिता कुंभ स्नान करने गए थे। गुरुवार को लौटने पर उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली, इसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया।

पावई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here