Home मध्यप्रदेश Mahakumbh Stampede Chhatarpur Woman Devotee Dies In Mahakumbh Stampede Family In Mourning...

Mahakumbh Stampede Chhatarpur Woman Devotee Dies In Mahakumbh Stampede Family In Mourning – Amar Ujala Hindi News Live

36
0

[ad_1]

Mahakumbh Stampede Chhatarpur woman devotee dies in Mahakumbh stampede family in mourning

मिलिंद नागदेवे, ADM छतरपुर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से कुछ लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों में मध्यप्रदेश के छतरपुर की एक महिला श्रद्धालु भी शामिल थी। छतरपुर जिला प्रशासन महिला श्रद्धालु हुकम वाई लोधी के परिजनों से मिलने पहुंचा है। महिला की मौत से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है।

Trending Videos

बता दें कि मृतक महिला छतरपुर के सुनवाहा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। हादसे को लेकर जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, शव को लाने को लेकर जिला प्रशासन ने प्रयागराज प्रशासन से की बात की है। जिले के कुछ श्रद्धालुओं के भगदड़ में घायल होने और लापता होने की भी खबर मिली है। महिला के मृत होने की जानकारी छतरपुर ADM मिलिंद नागदेवे ने दी। उन्होंने कहा कि छतरपुर के महिला श्रद्धालु के मौत होने की बात सामने आई है। प्रशासन और अधिक जानकारी के लिए प्रयास कर रहा है।

बताते चलें, प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हालांकि, मौतों की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, हादसे का बाद मंजर काफी भयावह था, कोई अपनों को ढूंढ रहा था तो किसी का सामान खो गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here