Home मध्यप्रदेश Piles of garbage in Gwalior after the festival | त्योहार के बाद...

Piles of garbage in Gwalior after the festival | त्योहार के बाद ग्वालियर में कचरे के ढेर: दीपावली पर रात को जमकर हुई आतिशबाजी, सुबह पूरा शहर कचरा ही कचरा – Gwalior News

37
0

[ad_1]

महाराज बाडा पर इस तरह बिखरा पड़ा कचरा, नहीं हुई सफाई।

ग्वालियर में दीपावली हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाई गई है। शहर के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, लेकिन दीपोत्सव के दूसरे दिन सफाईकर्मियों की छुट्टी का असर पूरे शहर में साफ दिख रहा है। कचरा गाड़ियों के नहीं चलने से बाजारों से लेकर सड़कों तक कचरा ही कचरा नजर

.

शहर के महाराज बाड़ा पर दीपोत्सव के पहले सड़क पर बैठकर व्यापार करने वाले हॉकर्स के जाने के बाद उनका कचरा चारों तरफ बिखरा पड़ा नजर आ रहा है। यही हाल उपनगर ग्वालियर और मुरार के बाजारों के हैं। अब यह कचरा शनिवार को झाडू लगने के बाद ही उठेगा, हालांकि अफसरों ने कचरा उठवाने के प्रयास किए लेकिन बाजारों में पड़ा कचरा नहीं उठ पाए हैं।

शहर में हर तरफ कचरा होने से लोग हो रहे परेशान।

शहर में हर तरफ कचरा होने से लोग हो रहे परेशान।

गुरुवार को दीपावली का त्योहार था और शुक्रवार को सफाई कर्मचारी अवकाश पर हैं। शहर में वार्ड नंबर एक से लेकर 66 तक शनिवार को कचरा नहीं उठा है। निगम के अफसरों का कहना है कि, लगभग 550 से 600 टन कचरा उठकर लैंडफिल साइट पर नहीं पहुंच सका। अब शनिवार को लगभग 500 टन कचरा दूसरे दिन का और जुड़ जाएगा। ऐसे में शनिवार का दिन ही कचरा कलेक्शन के लिहाज से खास रहेगा। नगर निगम पहले से ही दीपोत्सव पर निकल रहा अतिरिक्त कचरा पूरी तरह नहीं उठा पा रहा था। दीपोत्सव के दूसरे दिन सफाई कर्मियों का अवकाश होने से कचरा कलेक्शन करने और उठाने वाले वाहन नहीं निकले और न ही सड़कों पर झाडू लगी। यह रहा बाजार, मोहल्ले और हॉकर्स जोन का हाल शहर के प्रमुख बाजार महाराज बाड़ा, सराफा, हेमू कालानी चौक, उपनगर ग्वालियर किला गेट, उपनगर मुरार के सदर बाजार, बजाज खाना और थाटीपुर के मयूर मार्केट सहित अन्य बाजारों में कचरा ही कचरा कचरा पड़ा, क्योंकि यहां हॉकर्स, ठेला वाले सामान बेचने के बाद कचरा छोड़कर चले गए।

कचरे के ढेर के बीच बैठे युवक।

कचरे के ढेर के बीच बैठे युवक।

पटाखा बाजारों में बिखरा पड़ा है कचरा मेला मैदान और गिरवाई नाका पर आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई थीं। दोनों जगह दुकानों के आगे और पीछे कचरा काफी मात्रा में निकला है। शहर में यहां भी बिखरा है कचरा दीपावली की रात आतिशबाजी के चलते पॉश कॉलोनियों से लेकर गली मोहल्लों तक कचरा ही कचरा फैला हुआ है। हरिशंकरपुरम, माधवनगर, थाटीपुर दर्पण कॉलोनी, जीवाजीगंज, गेंडेवाली सड़क, लक्ष्मण तलैया, मुरार, सदर बाजार, लश्कर सराफा यहां भी काफी मात्रा में कचरा बिखरा हुआ है। निगम का कहना इस मामले में नगर निगम के अफसरों का कहना है कि, हम जल्द ही कचरा उठवा रहे हैं। इसके लिए हमने स्टाफ को लगाया है। आतिशबाजी का अतिरिक्त कचरा निकला है। इसलिए थोड़ा समय लगेगा, लेकिन कचरा पूरा उठेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here