[ad_1]

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरे मजदूर के पेट व सीने में तीन सरिए आरपार हो गए हैं।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन की छत से गिरने पर मजदूर के पेट और सीने में तीन सरिए घुस गए। दो सरिए पेट और हाथ में घुसे, एक सरिया सीने और कंधे के बीच से आर-पार हो गया।
.
घटना मंगलवार दोपहर की है। इन दिनों रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। साथी मजबूर और ठेकेदार मजदूर को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। छत पर काम करने के लिए मजदूर एक चेन बेल्ट पर खड़ा था। यह ठीक से लॉक नहीं थी। जैसे ही लॉक खुला मजदूर नीचे आ गिरा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल मजदूर छोटू जावट (30) शहर के उपनगर में घासमंडी का रहने वाला है। मंगलवार सुबह 8 बजे वह घर से टिफिन लेकर काम पर निकला। सुबह वह प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर काम कर रहा था। दोपहर में पोल निर्माण के लिए छत पर करने पहुंचा।
यहां छत पर आधे में लटक कर काम करना होता है। एक चेन बेल्ट होती है। इस पर खड़े होकर मजदूर काम करते हैं। चेन बेल्ट जगह-जगह पर लॉक रहती है। जैसे ही छोटू ने पोल से छत की ओर काम शुरू किया, इतने में चेन बेल्ट अनलॉक हो गई और छोटू नीचे आ गिरा। जिस जगह वह गिरा, वहां सरिए खुले पड़े थे।
सरिया घुसा ही पहुंचा हॉस्पिटल प्लेटफार्म नंबर चार पर गिरते ही मजदूरगंभीर घायल हो गया था। उसे ठेकेदार, अपने साथियों के साथ जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा। जब मजदूर हॉस्पिटल पहुंचा तो एक सरिया उसके शरीर के आर-पार था। डॉक्टरों ने तत्काल उसे ऑपरेशन थिएटर में लेने के बाद इलाज शुरू कर सरिया निकाल दिया है।
ठेकेदार की लापरवाही आई सामने इस हादसे में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। बिना किसी सुरक्षा उपकरण और ट्रेनिंग के मजदूर को ऊपर काम करने के लिए चढ़ा दिया, जहां से गिरकर वह हादसे का शिकार हुआ है। घायल के परिजन भी ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस का कहना सीएसपी पड़ाव अशोक सिंह जादौन का कहना है… घटना की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। किन परिस्थितियों में मजदूर काम कर रहा था और सुरक्षा के मानक पूरे किए गए थे या नहीं? इसकी जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link



