[ad_1]
पुस्तकों के साथ आरोपी उमेश वर्मा।
मऊगंज जिले के नईगढ़ी कस्बे में रविवार की सुबह शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का चपरासी शासकीय पुस्तकें चोरी छिपे ले जा रहा था। जब ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और पुस्तकों के संबंध में जानकारी मांगी तो चपरासी कोई भी जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद प
.
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नईगढ़ी में चपरासी के पद में पदस्थ उमेश कुमार वर्मा बैग में भरकर 60 पुस्तकें ले जा रहा था। गांव के ही आशीष शुक्ला ने जब उसे किताबों के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद आशीष शुक्ला ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस चपरासी उमेश को थाने ले गई। जहां इन पुस्तकों की जांच की जा रही है।

कक्षा 6 की अंग्रेजी विषय की पुस्तकें मिली चपरासी के पास।
जुटाई जा रही जानकारी
जानकारी देते हुए एएसआई तीरथ साकेत ने बताया कि एक व्यक्ति को पुस्तकों के साथ थाने में लाया गया है। पुस्तकें कहां की हैं और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
ये नियम विरुद्ध है
स्कूल के प्राचार्य राम सुमेर साकेत ने बताया कि उमेश वर्मा हमारे विद्यालय का कर्मचारी जरूर है। लेकिन यह पुस्तक कहां से लाया मैं नहीं जानता। हमारे यहां की पुस्तकें सभी छात्रों को बंट चुकी हैं। यदि पुस्तकें लेकर जा रहा था तो गलत है और नियम विरुद्ध है।
दोषी पर होगी कार्रवाई
जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा लाल गुप्ता ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। बच्चों को निःशुल्क वितरण होने वाली पुस्तकें गलत तरीके से ले जाई जा रही थी। इसकी जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link

