[ad_1]

युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए।
ग्वालियर में युवक कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने आरोप लगाया है कि भोपाल में प्रदेश सरकार की नाक के नीचे ड्रग माफिया नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। साथ ही ऐलान किया है कि युवक क
.
रविवार को ग्वालियर में कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए मितेंद्र सिंह ने कहा- मध्य प्रदेश में ड्रग माफिया नशे का कारोबार कर युवाओं को नशे की लत लगा रहे हैं। यह सब राजधानी भोपाल में सरकार की नाक के नीचे हो रहा है। इतना ही नहीं ग्वालियर शहर सहित प्रदेश के तमाम बड़े शहर, छोटे कस्बों में खुलेआम सड़कों पर शराबखोरी हो रही है।
प्रदेश का नौजवान नौकरी मांग रहा है, लेकिन उसे नशा परोसा जा रहा है। प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। खनन माफिया से लेकर भू माफिया ड्रग माफिया प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं। लिहाजा इन मुद्दों को लेकर अब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े आंदोलन की तैयारी कर ली है।
दिल्ली संसद भवन पर हल्ला बोल प्रदर्शन
16 अक्टूबर को युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता दिल्ली के लिए जाएंगे। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने प्रदेश के युवाओं से दिल्ली में संसद भवन पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। नारा दिया है नशा नहीं रोजगार चाहिए। कुल मिलाकर बेरोजगारी और नशाखोरी के मुद्दे पर दिल्ली में युवक कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन की तैयारी में है।
यह लोग उड़ता मध्य प्रदेश बनाने जा रहे हैं मितेंद्र ने आरोप लगाया कि सरकार नशा कारोबार को रोकने में असफल है। वो लोग तो उड़ता पंजाब की तरह ‘उड़ता मध्यप्रदेश’ बनाना चाह रहे हैं। इसी का विरोध करने हम 16 अक्टूबर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। लाड़ली बहना खतरे में कह दिया तो FIR दर्ज करा दी युकां प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मेरे खिलाफ प्रदेश के कई शहरों में मामले दर्ज कराए गए, सिर्फ इसीलिए कि मैंने लाड़ली बहना खतरे में कह दिया। प्रदेश सरकार को जितनी परवाह अपने कैंपेन की है उतनी महिलाओं की करे तो यह प्रदेश सुधर सकता है।
[ad_2]
Source link

