Home मध्यप्रदेश Somewhere Raavan is on Pushpak Rath and somewhere eyes will change color...

Somewhere Raavan is on Pushpak Rath and somewhere eyes will change color | कहीं पुष्पक रथ पर रावण तो कहीं रंग बदलेगी आंखें: इंदौर में आज कई स्थानों पर होगा रावण दहन, लंका दहन करेंगे हनुमान – Indore News

36
0

[ad_1]

शहर में आज उल्लास के साथ विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को दशहरा मैदान सहित 10 प्रमुख स्थानों पर बड़े स्तर पर रावण दहन होगा। रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों के साथ ही लंका बनाई गई है। 111 फीट ऊंचाई के रावण के पुतले बनाए गए हैं। शहर में दशहरा मैदान

.

बारिश के कारण परेशानी

इस बार बारिश के कारण आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तिलक नगर में बारिश की वजह से रावण का पुतला तिलक नगर ग्राउंड पर शुक्रवार तक नहीं लगाया गया। शनिवार सुबह पुतला लगाने की तैयारी आयोजकों ने की है। सामान्य तौर पर नवमी के दिन यहां रावण का पुतला ग्राउंड पर खड़ा कर दिया जाता है। कई जगह वाटर प्रूफ रावण बनाए गए है।

111 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

ये 32 वां वर्ष है, जब 111 फीट ऊंचे रावण के पुतले का रात 10.30 बजे दहन होगा।

आयोजक दीनू बोयत ने बताया कि थ्रीडी इमेज को लेकर दशानन का पुतला बनाया है। मुख्य चेहरा छोड़ बाकी 9 चेहरे कंकाल में दर्शाए हैं। रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के भी 35-35 फीट ऊंचे पुतले हैं। साथ ही 80 फीट की लंका है, जिसके जलने पर रंग बिरंगी आतिशबाजी होगी। राम-रावण सहित विभिन्न नामों का आकाश में दिखना आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

हनुमान करेंगे लंका दहन

संयोजक सत्यनारायण सलवाड़िया ने बताया शाम 5 बजे प्रताप स्टेच्यू से दशहरा मैदान तक राम-लक्ष्मण की शोभायात्रा निकलेगी। शाम 7 बजे भगवान हनुमान लंका दहन करेंगे। 7.30 बजे राम द्वारा रावण का दहन होगा।

तिलक नगर 63वां वर्ष, 51 फीट ऊंचाई

संरक्षक अविनाश पचौरी ने बताया कि रावण के पुतले की ऊंचाई 51 फीट है। 250 फीट लंबी लंका का भी दहन होगा। शाम 7.15 बजे से आतिशबाजी शुरू होगी। महिलाओं के बैठने की अलग से व्यवस्था की जाएगी। रात 8.30 बजे रावण दहन होगा।

विजय नगर 42वां वर्ष, रात 9 बजे होगा दहन

संरक्षक मुन्ना लाल यादव ने बताया कि 61 फीट ऊंचाई के रावण का पुतला बनाया गया है। साथ ही रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। शाम 7 बजे से भगवान राम की लंका विजय पर भजन संध्या, नृत्य नाटिकाएं सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।

श्रीकृष्ण टॉकिज के सामने, 17वां वर्ष

रावण का 31 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है। संरक्षक योगेंद्र महंत ने बताया कि साधु-संतों के सान्निध्य में रावण के पुतले का दहन कर नारी शक्ति की रक्षा का संदेश दिया जाएगा। वानर सेना द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश पत्रक बांटे जाएंगे। जिसका ऑनलाइन प्रसारण भी होगा। रात 9.30 बजे रावण दहन राधे-राधे बाबा द्वारा किया जाएगा। दहन के बाद हिंदू रीति के अनुसार 151 किलो गिलकी के भजिए का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

उषागंज रावण दहन 39वां वर्ष, रात 9 बजे दहन

51 फीट ऊंचाई के रावण का दहन रात 9 बजे होगा। संयोजक व पूर्व पार्षद किशोर मीणा ने बताया कि 50 बाय 50 के प्रोजेक्टर पर श्रीराम व रावण से जुड़ी सारी कथाएं दिखाई जाएंगी। शाम 7 बजे से विशेष शो होगा। भव्य आतिशबाजी के साथ ही पुष्पक रथ पर सवार रावण का दहन होगा।

रामबाग 30वां वर्ष, गिरगिट की तरह रंग बदलेगी आंखें

आयोजक सचिन गौड़ ने बताया कि 101 फीट रावण के साथ 350 फीट लंबी लंका होगी। दहन से पहले रावण की आंखें गिरगिट की तरह रंग बदलेंगी। रावण का दहन रात 8.30 बजे ऑटोमेटिक लेजर गन से किया जाएगा।

नेहरू नगर रोड नंबर 8 का 25वां वर्ष

रावण के पुतले की ऊंचाई 35 फीट है। ये 25 वां वर्ष है। जब फलदेश्वर महादेव मंदिर समिति के द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। दहन से पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी। आतिशबाजी के साथ रावण दहन रात 8 बजे होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here