Home मध्यप्रदेश Friend killed him for not giving him cigarettes | सिगरेट नहीं देने...

Friend killed him for not giving him cigarettes | सिगरेट नहीं देने पर दोस्त ने की हत्या: सिर पर पत्थर पटक कर ली जान, बंद पड़े होटल में मिला था सिर कुचला शव – Shivpuri News

33
0

[ad_1]

शिवपुरी में दोस्त की सिगरेट न देने पर हत्या करने वाले आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने पड़ताल कर आरोपी को बस स्टॉप से पकड़ लिया।आरोपी पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया हैं।

.

बंद पड़े होटल में मिली थी सिर कुचली लाश

सुभाषपुरा थाना के मुडखेड़ा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की सुबह शिमला आदिवासी के बंद पड़े होटल में टेबल पर 25 साल के धर्मेंद्र आदिवासी की लाश मिली थी। धर्मेंद्र के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या की गई थी। तब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

पांच साल की उम्र में बहन अपनी ससुराल ले आई थी साथ

बताया गया हैं कि कि धर्मेंद्र मूल रूप से जिले के किशनपुरा मगरौनी का रहने वाला था। उसकी बहन शादी के बाद 5 साल के धर्मेंद्र को अपने साथ ससुराल ले आई थी। तभी से धर्मेंद्र अपनी बहन के यहां रहा और बड़ा हुआ। धर्मेंद्र की जीजा की मौत हो चुकी थी। शुक्रवार की सुबह उसकी बहन के देवर के धर्मेंद्र का शव होटल में पड़ा हुआ देखा और पुलिस को जानकारी दी।

आरोपी अर्जुन आदिवासी (22) ने अपने बचपन के दोस्त की हत्या कर दी।

आरोपी अर्जुन आदिवासी (22) ने अपने बचपन के दोस्त की हत्या कर दी।

सिगरेट न देने पर दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या

जांच में धर्मेंद्र आदिवासी की पत्थर पटककर हत्या करने वाला उसी का बचपन दोस्त अर्जुन आदिवासी (22) निकला। पुलिस पड़ताल में इसका खुलासा हुआ। धर्मेंद्र और अर्जुन बचपन के दोस्त थे और एक साथ बड़े हुए। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। लेकिन दोनों शराब के आदी थे। सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे के मुताबिक हत्या के पहले शाम के वक्त अर्जुन आदिवासी का किसी ट्रक वाले से झगड़ा हुआ। इसी दौरान धर्मेंद्र भी साथ देखा गया था। उसी शाम धर्मेंद्र ने दुकान से दो सिगरेट खरीदी थीं। जब अर्जुन ने धर्मेंद्र से एक सिगरेट की मांग की तो धर्मेंद्र ने देने से इनकार कर दिया था। यह बात अर्जुन को बहुत बुरी लगी थी।

सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे ने बताया कि अर्जुन को यह बात मालूम थी कि धर्मेंद्र अक्सर शिमला आदिवासी के बंद पड़े होटल के भीतर रात में सोता था। रात के समय अर्जुन ने होटल में जाकर धर्मेद्र के सिर पत्थर पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अर्जुन आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

धर्मेंद्र का शव एक बंद पड़े होटल में मिला।

धर्मेंद्र का शव एक बंद पड़े होटल में मिला।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here