Home मध्यप्रदेश There is no chance of rain during Navratri-Dussehra in MP | MP...

There is no chance of rain during Navratri-Dussehra in MP | MP मानसून अपडेट-नवरात्रि, दशहरे पर बारिश के आसार नहीं: राज्य के पूर्वी हिस्से से मानसून की विदाई लेट; ग्वालियर-गुना में 36° पार टेम्प्रेचर – Bhopal News

39
0

[ad_1]

ग्वालियर-चंबल से मानसून की विदाई हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है लेकिन इस बार ऐसा होने का अनुमान नहीं है। ग्वालियर-चंबल से मानसून की विदाई हो चुकी है जबकि 2-3 दिन में उज्जैन, इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम से भी मानसून विदा हो जाएगा। सबसे आखिरी में पूर

.

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 4 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले एक-दो दिन में मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में दिखाई देगा इसलिए यहां मानसून की विदाई देरी से होगी।

जिन जिलों से विदाई, वहां गर्मी का असर बढ़ा मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के 6 जिले ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। इसके बाद इन जिलों में गर्मी का असर भी बढ़ा है। गुरुवार को ग्वालियर में पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अन्य जिलों में भी गर्मी का असर दिखा।

उज्जैन-इंदौर संभाग से आज मानसून विदा होगा मध्यप्रदेश के उज्जैन और इंदौर संभाग से मानसून की विदाई शुक्रवार को हो सकती है। इसके बाद भोपाल, नर्मदापुरम जिलों से मानसून विदाई लेगा। एमपी में 21 जून को जबलपुर संभाग के रास्ते मानसून आया था। 28 जून को सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल संभाग में मानसून पहुंचा था, लेकिन विदाई सबसे पहले यहीं से हुई। यहां करीब 95 दिन तक मानसून एक्टिव रहा।

दिन में गर्मी और रातें ठंडी होंगी मानसूनी पीरियड खत्म होने के बाद प्रदेश में गर्मी का असर भी बढ़ा है। गुरुवार को गुना में पारा सबसे ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ग्वालियर-खजुराहो में 36.6 डिग्री, रीवा, दमोह, भोपाल, टीकमगढ़, जबलपुर और सतना में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा। हालांकि, अब रातें ठंडी होने लगेगी।

अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश होने का अनुमान नहीं है। आसमान के साफ रहने से गर्मी का असर बढ़ा हुआ रहेगा।

जबलपुर संभाग में सबसे ज्यादा बारिश जबलपुर संभाग इस साल मानसूनी बारिश के मामले में सबसे आगे रहा है। मंडला जिले में 60.6 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। सिवनी में 56.8 इंच पानी गिरा। श्योपुर, निवाड़ी और राजगढ़ में 52 इंच से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में भोपाल, सागर, अलीराजपुर, डिंडौरी और छिंदवाड़ा शामिल हैं। हालांकि, पिछले 3 दिन से कहीं भी बारिश नहीं हुई है।

इस साल सभी डैम-तालाबों में अच्छा पानी प्रदेश में भले ही बारिश का दौर थम गया हो, लेकिन डैम और तालाब में पानी की आवक जारी है। इस सीजन में प्रदेश के करीब 250 में से 200 डैम फुल हो चुके हैं। बरगी, बाणगंगा, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, तवा, कलियासोत, केरवा, भदभदा समेत कई डैम ऐसे हैं, जिनके गेट सीजन में 6 से 10 या इससे अधिक बार खुल चुके हैं।

इन जिलों में इतनी हुई बारिश…

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here