[ad_1]

घायल महिला सुषमा, जिसको पड़ोसी महिलाओं के झगड़े में बीच बचाव करना पड़ा महंगा।
ग्वालियर में पड़ोसनों में हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंची महिला पर ही झगड़ रही दोनों पड़ोसन ने हमला कर दिया। एक ने लात घूसे मारे तो दूसरी ने चाकू चला दिया। हाथ पर चाकू लगने से महिला घायल हो गई है। घटना उपनगर ग्वालियर के सेवा नगर पार्क के पास की है।
.
घायल महिला को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। महिला के हाथ में सात टांके लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हमलावर महिलाएं वहां से भाग निकली हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित सेवा नगर पार्क के पास निवासी सुषमा पत्नी मलखान सिंह मिर्धा एक गृहिणी हैं। जिस मकान में सुषमा रहती है उसी मकान में बबली कुशवाह व रूपेश रजक भी किराए पर रहती हैं।
सोमवार को बच्चों के विवाद में बबली और रूपेश के बीच विवाद हो रहा था। कुछ ही देर में मुंहबाद दोनों के बीच मारपीट में बदल गया। यह देखकर सुषमा ने सोचा कि उनके बीच में जाकर बीच-बचाव कर आए। वह दोनों को समझाने के लिए वहां पहुंची थी, लेकिन उसका समझाना बबली और रुपेश को नागवार गुजरा।
बबली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह रुपेश को छोड़कर सुषमा से भिड़ गई। सुषमा को जमीन पर पटक कर मारपीट करने लगी। इसी बीच रुपेश ने भी सुषमा पर हमला बोल दिया। बबली ने चाकू उसके चेहरे पर मारने का प्रयास किया, लेकिन सुषमा झुक गई और चाकू उसके चेहरे की जगह हाथ में कोहनी के ऊपर लगा है। चाकू लगते ही सुषमा के हाथ में एक बड़ा कट लग गया और खून बहने लगा। चाकू लगते ही बबली और रुपेश वहां से भाग निकली। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी।
सात टांके आए हाथ में
उपचार के लिए पहुंचीं सुषमा के हाथ में चाकू से बड़ा कट लगने के कारण सात टांके आए हैं। महिला के चेहरे व आंख पर भी चोट लगी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। साथ ही हमलावर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना
इस मामले में ग्वालियर थाना पुलिस का कहना है कि एक महिला पर दो महिलाओं ने चाकू से हमला किया है। महिला हाथ पर चाकू लगने से घायल हुई है। पुलिस दोनांे हमलावर महिलाओं की तलाश कर रही है।
[ad_2]
Source link

