Home मध्यप्रदेश It will rain for 3 days from tomorrow, today day and night...

It will rain for 3 days from tomorrow, today day and night will be equal | इस हफ्ते 3 दिन तेज बारिश, आज दिन-रात बराबर: प्रदेश में 41.8 इंच पानी गिर चुका, यह 12% ज्यादा; 38 जिलों में कोटा फुल – Bhopal News

35
0

[ad_1]

रविवार शाम को रतलाम में बारिश हुई।

मध्यप्रदेश में 24 सितंबर से 3 दिन तक तेज बारिश का दौर रहेगा। सोमवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर में हल्की बारिश हो सकती है। ग्वालियर समेत 23 जिलों में तेज धूप निकलने का अनुमान है। आज दिन और रात बराबर रहेंगे यानी दिन-रात की अवधि 12-12 घंटे की होगी। मौसम व

.

मानसून के 7 दिन बाकी, विदाई अक्टूबर में मानसून पीरियड जून से सितंबर के बीच रहता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में मानसून की विदाई अक्टूबर में हो रही है। ऐसे में अनुमान है कि इस साल भी मानसून अक्टूबर में ही विदा होगा।

मंडला में 57.2 इंच से ज्यादा बारिश जबलपुर संभाग का मंडला जिला सबसे ज्यादा बारिश वाले जिलों में अव्वल है। यहां 57.2 इंच पानी गिर चुका है। सिवनी में 54.2 इंच, श्योपुर में 51.9 इंच, भोपाल, निवाड़ी और सागर में 50 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में सीधी, राजगढ़, डिंडौरी, रायसेन और छिंदवाड़ा जिले भी शामिल हैं।

रविवार को भोपाल में सुबह से धूप खिली रही।

रविवार को भोपाल में सुबह से धूप खिली रही।

रविवार को खजुराहो सबसे गर्म रहा रविवार को रतलाम, धार और नर्मदापुरम में हल्की बारिश हुई। खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी तरह उज्जैन में तापमान 35.8 डिग्री, ग्वालियर में 35.2 डिग्री और गुना में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज दिन और रात 12-12 घंटे के पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिक्रमण (रोटेशन) के कारण सूर्य हमें कर्क रेखा से मकर रेखा के बीच गति करता हुआ दिखाई देता है। वर्ष में दो बार विषुवत लम्बवत (इक्विटोरियल परपेंडिकुलर) रहता है। 23 सितंबर को सूर्य विषुवत रेखा पर लम्बवत होगा। इसे शरद सम्पात कहते हैं। सूर्य के विषुवत रेखा पर लम्बवत होने के कारण दिन और रात की अवधि बराबर 12-12 घंटे की होती है। उज्जैन स्थित शासकीय वैधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि वैधशाला में सोमवार की घटना को शंकु यंत्र और नाड़ी वलय यंत्र के जरिए प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है। इस दिन शंकु की छाया पूरे दिन सीधी रेखा (विषुवत रेखा) पर गमन करती हुई दिखाई देगी।

बांधों में लगातार आ रहा पानी प्रदेश में 250 से अधिक डैम में से करीब 200 फुल हो चुके हैं। कई के तो 8 से 10 बार गेट खुल चुके हैं। कोलार, केरवा, बरगी, अटल सागर समेत कई डैम अभी भी ओवरफ्लो हैं। आने वाले दिनों में तेज बारिश का दौर शुरू होने से डैम-तालाब फिर छलक जाएंगे। रविवार को तेज बारिश का दौर जरूर थमा रहा लेकिन इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, मड़ीखेड़ा, तवा, मोहनपुरा, हलाली, अटल सागर, तिघरा, बानसुजारा, जोहिला समेत कई बांधों में पानी का लेवल बढ़ा रहा।

इन जिलों में इतनी बारिश…

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here