Home मध्यप्रदेश Congress took out Kisan Nyay Yatra | कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय...

Congress took out Kisan Nyay Yatra | कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय यात्रा: 200 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ कांग्रेसियों ने जताया विरोध – Barwani News

13
0

[ad_1]

किसानों की समस्या को लेकर बड़वानी विधायक राजन मंडलोई और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किसान न्याय यात्रा निकाली गई। किसान न्याय यात्रा में हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए।

.

रैली 200 से अधिक ट्रैक्टरों पर सवार होकर शहर के गोशाला रोड़ स्थित विधायक कार्यालय से इंद्रजीत हॉस्टल, कारंजा चौराहा, मोटी माता चौक, रामदेव मंदिर रोड़, पाला बाजार, चंचल चौराहा, झंडा चौक, महा लक्ष्मी गेस्ट हाउस, कोर्ट चौराहा, होते हुए, पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। करीब 4 से 5 किलोमीटर की यात्रा तय करके रैली कार्यालय पहुंची। इस दौरान कांग्रेसियों ने बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बड़वानी विधायक राजन मण्डलोई ने कहा- भाजपा की सरकार ने समर्थन मूल्य को लेकर के जो गारंटी दी थी। उस गारंटी को याद दिलाने के लिए कांग्रेस ने किसानों के साथ न्याय यात्रा निकाली है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किसानों के समर्थन में आंदोलन किया था। 3100 रुपए में किसानों से धान की खरीदी की जाए।

2700 रुपए क्विंटल गेहूं की खरीदी हो और 6 हजार में सोयाबीन की खरीदी की जाए। इन मांगों को याद दिलाने के लिए कांग्रेस द्वारा किसान न्याय यात्रा निकाली गई है। इसके अलावा मांग है कि कृषि से जुड़ी हर वस्तुओं में जो टैक्स लगाया गया है। उसमें छूट दिलाई जाए।

पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा- सोयाबीन का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा। हालांकि, लागत बढ़ती जा रही है। सोयाबीन के भाव 6 हजार प्रति क्विंटल होना चाहिए। हम सरकार के खिलाफ हमेशा लड़ेंगे और किसानों के साथ हमेशा खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार किसान विरोधी हैं। सरकार मिल मालिकों और उद्योगपतियों की है। उसका किसानों और गरीबों से कोई लेना देना नहीं है। नेताओं के भाषण के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दयनीय स्थिति है और त्रात्रि-त्राहि मची हुई है। जो ज्वलंत समस्याएं वर्तमान में है उनमें किसानों की समस्याएं सबसे अहम है।

भारी वर्षा, खाद बीज की कमी से किसानों की फसले खासतौर पर सोयाबीन, उड़द, धान और अन्य दलहन खराब हो गई है। किसान इस समय भारी आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। सरकार द्वारा उनकी फसलों को 10 वर्ष पुराने भाव से ही आज भी खरीदा जा रहा है। किसानों को भारी भरकम बिजली के बिल दिए गए हैं। बिलों को जमा न करने पर उनके बिजली के मीटर काटने से लेकर उनकी मोटर पंप सहित अन्य जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

आतंकवादी कह कर किया अपमान

ज्ञापन के माध्यम से आगे बताया की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीतसिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा उन्हें आतंकवादी कहकर अपमान किया गया है, जबकि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी के पिता स्व. राजीव गांधी का बलिदान एवं उनकी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की शहादत इस देश की सेवा करते हुए हुई है। उन्हीं का खून राहुल गांधी की रगो में दौड़ रहा है।

भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने से प्रदेश के लाखों-लाख कांग्रेसजन आहत एवं दुःखी है। उक्त ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल महोदय से आग्रह किया की आप किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिलाने एवं केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीतसिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कराने के लिए राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें।

इस भाव में खरीदा जाय अनाज

ज्ञापन में बताया गया की किसानों की सोयाबीन का 6 हजार रूपये प्रति क्विंटल दिया जाये। किसानों की सोयाबीन की फसल पर 40 प्रतिशत की जगह 100 प्रतिशत खरीदी की जाए। किसानों को गेहू का समर्थन मूल्य 2700 रूपये प्रति क्विंटल तथा धान का 3 हजार 100 रू प्रति क्विंटल खरीदा जाए।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें आतंकवादी कहने को लेकर दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी यात्रा प्रभारी तरुण बहाती पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, बड़वानी विधायक राजन मण्डलोई,कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी, किसान नेता चंद्रशेखर यादव, बाबू दादा कोटवाल,सुनील यादव,अजय सिंह ठाकुर,राहुल राठौड़, सचिन पुरोहित,विष्णु बनडे, रोहित यादव, पीहू गोथरे, सचिन यादव, दिप गेहलोद, मयंक सोलंकी, विशाल यादव, कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here