Home मध्यप्रदेश The festival concluded after a delicious meal and 15 elephants left for...

The festival concluded after a delicious meal and 15 elephants left for their camps | हाथियों की पिकनिक पूरी: स्वादिष्ट भोजन के बाद महोत्सव का समापन, 15 हाथी अपने-अपने कैंप रवाना – Umaria News

15
0

[ad_1]

उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सात दिवसीय हाथी महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। महोत्सव में हाथियों की पिकनिक ताला रामा कैंप में हुई। हाथियों को एक साथ लाकर नहलाना, चंदन लगाने के साथ मालिश और स्वादिष्ट भोजन करवाया गया।

.

सात दिवसीय पिकनिक में हाथियों से किसी प्रकार का काम न लेकर भोजन और आराम करवाया गया। हाथियों के साथ उनके महावतों को भी पूरा आराम दिया गया। महावतों का भी स्वास्थ्य परीक्षण और खेलकूद कार्यक्रम ताला कैंप में हुआ।

शुक्रवार को हाथी महोत्सव के समापन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सभी हाथियों को सुबह से नहलाने के साथ दिनचर्या शुरू हुई। नहलाने के बाद हाथियों को सजाया गया। तेल की मालिश की गई। उसके बाद रोटी, गुड, गन्ना,सेव, केला, नारियल और उनके मनपसंद व्यंजन खिलाए गए।

महावतों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के हाथियों के महावतों का भी स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। हाथी महोत्सव में महावतों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता करवाने के साथ हाथियों को सजाने की भी प्रतियोगिता कराई गई। महावतों को पुरस्कृत भी किया गया।

9 परिक्षेत्र 15 हाथी कैंप

शुक्रवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव का समापन हुआ। सभी हाथी अपने-अपने कैंपों में अपनी ड्यूटी के लिए पहुंच कर गश्त, रेस्क्यू और विभागीय कार्यों में जुट जाएंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 9 परिक्षेत्र में 15 हाथी कैंप है।

कैंप में शामिल हुए हाथियों के नाम

1- गौतम नर हाथी (उम्र 77 वर्ष) 1978 को कान्हा टाइगर रिजर्व से लाया गया था।

2- अनारकली मादा (59 वर्ष) हथिनी को 1978- 79 में सोनपुर मेला बिहार से लाया गया था।

3- श्याम नर (40 वर्ष) जंगली हाथी है। इसे 21 सितंबर 2018 को सीधी के जंगल से रेस्क्यू कर बांधवगढ़ लाया गया था।

4- रामा नर (37 वर्ष) यह जंगली हाथी है। इसे 7 अप्रैल 2011 को अनूपपुर के जंगल से बांधवगढ़ रेस्क्यू कर लाया गया था।

5- सुंदरगंज नर (36 वर्ष) हाथी बांधवगढ़ में जन्मा था।

6- लक्ष्मण नर हाथी (26 वर्ष) 5 मई 2017 को सीधी के जंगल से बांधवगढ़ रेस्क्यू कर लाया गया था।

7- अष्टम नर हाथी (21 वर्ष) बांधवगढ़ में जन्मी था।

8 – बांधवीय मादा हथिनी (12 वर्ष) बांधवगढ़ में जन्मी थी।

9- सूर्या नर हाथी (11 वर्ष) बांधवगढ़ में जन्मा था।

10- पूनम मादा हथिनी (10 वर्ष) बांधवगढ़ में जन्मी थी।

11- गणेश नर हाथी (8 वर्ष) बांधवगढ़ में जन्मा था।

12- गायत्री मादा हथिनी (2 वर्ष) बांधवगढ़ में जन्मा था।

13- भरत नर जंगली हाथी (10 वर्ष) है। इसे 2 मार्च 2024 को जय सिंह नगर के जंगल से बांधवगढ़ लाया गया था।

14- अनारकली का बच्चा (3 माह) बांधवगढ़ में जन्मा था।

15- पूनम का बच्चा (2 माह) बांधवगढ़ में जन्मा था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here